Loading...

वास्तु दोष निवारण बिना तोड़ फोड़ के संभव : डॉ. माया मसंद


नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी की प्रेरणा से गोंदिया में रविवार को वीएसएसएस गोंदिया महिला टीम द्वारा वीएसएसएस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और देश की प्रख्यात वास्तु विशेषज्ञ डॉ माया मसंद की कार्यशाला आयोजित हुई। गोंदिया वीएसएसएस महिला टीम अध्यक्ष श्रीमती कंचन ठकरानी ने बताया रविवार को गोंदिया में सखर धर्म शाला में आयोजित कार्यशाला में नागपुर से वीएसएसएस महिला की वरिष्ठ उपाध्यश श्रीमती हितीषा मुलतानी भी अतिथि बतौर उपस्थित रही। गोंदिया से युवा टीम महाराष्ट्र के महासचिव विनोद गुड्डू चंदवानी, गोंदिया शहर युवा अध्यक्ष धर्म खटवानी भी अतिथि बतौर उपस्थित थे। सर्वप्रथम डॉ माया मसंद सहित सभी अतिथियों ने  वरुण देवता श्री झूलेलाल भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया, तत्पश्चात अतिथि परिचय अध्यक्ष कंचन ठकरानी और शिरीन ठकरानी ने किया। 


डॉ. माया मसंद, हितिशा मुलतानी को स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल बुके देकर सत्कार किया गया। कार्यक्रम का कुशलता से संचालन करते हुए कंचन ठकरानी ने देश की प्रख्यात वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ को आमंत्रित कर बताया की डॉ माया मसंद पूरे देश में हजारों कार्यशाला सफलता से कर चुकी है सबसे प्रभावित करने वाली बात है की वह बिना तोड़फोड़ से वास्तु दोष का निवारण करती है। डॉ माया मसंद ने अपने उदबोधन में वीएसएसएस महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी और गोंदिया अध्यक्ष कंचन ठकरानी की सराहना कर कहा की सभी के लाभार्थ आज की कार्यशाला से लोगो का जीवन बदलने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि वास्तुशास्त्र और कुंडली के जरिए जीवन में बदलाव संभव है, नेगेटिव एनर्जी को रोकने के टिप्स, घर में किचन टॉयलेट बेडरूम और मंदिर की दिशा वास्तु के हिसाब से कैसी हो जानकारी और टिप्स दिए। वास्तु में नमक का उपयोग, शादी योग्य लडको और लड़कियों में हो रहे विलंब में रुकावट खतम होने के टिप्स देकर सभी को बेहद प्रभावित किया। घर में बरकत और घर में किचन में शिव पार्वती की मूर्ति रखने संबंधित विस्तृत जानकारी और उससे फायदों की जानकारी दी। ग्रहों में जन्म कुंडली का प्रभाव बारे में बताया, हमारे पूर्वजों की फोटो घर में सही स्थान लगाने की जानकारी, सही दिशा में लगे आइने से स्वास्थ्य के फायदे और हैप्पी हेल्दी और संपन्नता के गोल्डन टिप्स बताए। 


डॉ माया मसंद ने आगामी दिनों छात्रो को परीक्षा में सफल और प्रावीणता से पास होने और उन्हें जीवन में सफलता के सुंदर टिप्स और पढ़ाई में विकास और तरक्की के अनेक टिप्स  बताए जिसे सुन सभी मंत्र मुग्ध हो उठे। उन्होंने कहा कि वह वीएसएसएस के साथ महाराष्ट्र में अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के मार्गदर्शन में सभी शहरों में कार्यशाला आयोजित करेंगी ताकि वे अपने सिंधी समाज की सेवा कर सके। नागपुर में वह हितिशा मुलतानी के साथ मिलकर अनेक सफलता से कार्यशाला कर चुकी है जिसका हजारों की संख्या में लोगों को फायदा हुआ है। ऐतिहासिक यादगार सफल आयोजन में सामाजिक संगठन, संस्कृति ग्रुप के उपाध्यक्ष बीनाबेन पटेल सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। गोंदिया महिला टीम से अध्यक्ष कंचन ठकरानी, महासचिव शेरीन ठकरानी, दिव्या भोजवानी, पायल तोलानी, कुसुम तोलानी, हर्षा तोलानी, खुशी तोलानी, प्रीति प्रथ्यानी, आरती मोटवानी, सोनी मनकानी, सिमरन गनवानी, मुस्कान ठाकुर, मुस्कान ककवानी, सोनी मनकानी, दृष्टि लधानी, कीर्ति गंगवानी, मुस्कान तोलानी, वंशिका थदानी, दीपिका खटवानी, दीपिका छुट्टानी ने कार्यक्रम के सफलतार्थ अथक सहयोग प्रदान किया। अंत में आभार दीपिका छुट्टानी ने किया, गोंदिया शहर में वीएसएसएस का यह कार्यक्रम ऐतिहासिक यादगार रहेगा।
समाचार 4354307728111072493
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list