Loading...

बेलोरकर का 'मिट्टी बचाओ' अभियान में मुंबई से नागपुर तक साइकिल से सफर


नागपुर। हमारी सनातन संस्कृति में हर उस रूप को माता कहकर संबोधित किया जाता है, जो किसी न किसी रूप में जीवनदायिनी होती है जैसे धरती को धरती माँ। आज हमारी धरती माँ का अस्तित्व खतरे में है।यदि समय रहते अपनी गलतियों को सुधारा नहीं गया तो भविष्य ऐसा होगा जिसकी आप और हम कल्पना भी नहीं कर सकते।


ऐसे भयावह भविष्य की ओर जन चेतना जगाने का अथक प्रयास कर रहे है सद्गुरु जी तथा उनके द्वारा स्थापित ईशा फाउंडेशन का हर एक सदस्य 100 Days Save Soil के मुहिम के तहत। इस मुहिम का आरंभ लंदन से 21 मार्च 2022 को किया गया।
आज संपूर्ण धरती से 52 % तक जैविक मिट्टी में गिरावट आ चुकी है। इसे रोकना आज हमारा प्रथम दायित्व बन चुका है तथा ये पृथ्वी पर उपस्थित हर इंसान की बराबर की जिम्मेदारी है और जब तक हर इंसान इस मुहिम से जुड़ेगा नहीं इसमे सुधार लाना बिल्कुल आसान नहीं होगा।


इसी बात को नज़र में रखकर सद्गुरु जी असंभव को संभव बनाने के प्रयास में प्रयासरत हैं। 65 साल की उम्र में 30 हजार किलोमीटर मोटर साइकिल चलाने का संकल्प लिया जिससे संपूर्ण विश्व के सरकार का ध्यान इस ओर केंद्रित कर सके तथा जन चेतना का विस्तार हो सके क्योंकि जागरूकता के बाद ही सुधार की उम्मीद की जा सकती है।


इसी कतार में संपूर्ण विश्व से 'मिट्टी बचाने' के मुहिम के लिए कठिन संकल्पों का चयन करने वाले ईशा फाउंडेशन के सदस्यों में से एक यवतमाल से 18 वर्षीय विराज बेलोरकर का नाम इस मुहिम के लिए सदैव याद किया जाएगा तथा वंदनीय रहेगा।
महाराष्ट्र के इस प्रचंड तापमान में, इस चुभती हुई गर्मी में, मुंबई से नागपुर तक साइकिल चलाकर यवतमाल के विराज बेलोरकर ने 'मिट्टी बचाओ' अभियान को वर्चस्व प्रदान करने का कार्य किया।

100 days Save Soil मुहिम के 64 वें दिन 23 मई की शाम 6 बजे यवतमाल के विराज बेलोरकर का एक हफ्ते का लंबा सफर नागपुर के वैद्यनाथ चौक पर आकर समाप्त हुआ। जहां ईशा फाउंडेशन के सदस्य बड़ी तादाद में उनके स्वागत के लिए इकत्रित हुए थे।
ईशा फाउंडेशन की सक्रीय सदस्या कवयित्री पूनम तिवारी हिंदुस्तानी ने अंगवस्त्र तथा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया तथा इस कार्य के लिए उन्हें साधुवाद दिया।

विशेष रूप से ईशा फाउंडेशन से सक्रिय सदस्यों में से सन्नी कपूर, अक्षता हंडा, अंकेश कामदार, राधिका ठाकरे, सुकन्या ठाकरे, मीठून हलमारे, प्रशाद कस्तुरे, अनय सातोने, सचिन सागोले, अंजू आशुतोष दुबे, सना गनिया खान  उपस्थित रहे।
समाचार 5703101814515679734
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list