70 ने रक्तदान कर निभाया सामाजिक दायित्व
https://www.zeromilepress.com/2022/05/70.html
नागपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की स्थानीय इकाई की ओर से भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में दक्षिण पश्चिम युवा मोर्चा, युवा योद्धाओं और युवा मोर्चा ने सक्रिय रूप से भाग लिया। नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में आयोजित शिविर में पूर्व महापौर संदीप जोशी, नगर अध्यक्ष प्रवीण दटके और मंडल अध्यक्ष किशोर वानखेड़े का मार्गदर्शन रहा।
इस शिविर में लगभग 70 लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक दायित्व निभाया. परेंद्र पाटले, शिवानी दानी, देवदत्त देहंकर, नीलेश राउत, नगर युवा मोर्चा के मंत्री चेतन धर्मिक, शुभंकर उदय डबले प्रमुखता से मौजूद थे.
भारतीय जनता युवा मोर्चा युवा वॉरियर् दक्षिण पश्चिम मंडल नागपूर महानगर, नागेश साथवणे, हर्षल तिजारे, वेदांत जोशी, निधि तेलगोटे, पवन मुंधड़ा ने आयोजन को सफल बनाने में भूमिका अदा की.