सभी माताएं हमारे लिए ईश्वर का स्वरूप है : मोटवानी
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_48.html
वरिष्ठ महिलाओ को सम्मानित कर मनाया महिला दिवस
नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र सिंधी संगठन विश्व सिंधी सेवा संगम की महाराष्ट्र महिला टीम ने सिंधी समाज की वरिष्ठ महिलाओं और माताओं का सम्मान कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अनूठे ढंग से मना कर सभी को प्रभावित और मंत्र मुग्ध किया। अध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, कार्याध्यक्ष सुनीता जेसवानी और महासचिव साक्षी थारवानी ने बताया की महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी की अध्यक्षता में और उनके सौजन्य से वीएसएसएस सभागृह में बेहद धूमधाम से महिला दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में अतिथि बतौर एडवोकेट मीरा भंमभवानी, डॉ हिना मुनियार, नागपुर शहर के अध्यक्ष मनोहरलाल आहूजा और महासचिव लखी थावानी, युवा नागपुर महिला टीम की अध्यक्ष मलविका फुलवानी उपस्थित थे। सर्वप्रथम समाज की वरिष्ठ महिलाए, माताएं जिनमे विद्या बाखरू, ईश्वरी डेंबला, परमेश्वरी खुबनानी, उषा सुगंध, माला कपूर, ज्योति फुलवानी, रश्मि कौरानी, प्रेमी दयाराम लालवानी, किरण थारवानी, मेंघीदेवी रामचंदानी, प्रभा सबनानी, सविता मसंद, कांतादेवी मोटवानी, लीना देवनानी की विधिवत आरती कर टीका लगाया और पुष्पमाला अर्पण कर गले लग कर आशीर्वाद लिया गया।
प्रताप मोटवानी और लखी थावानी के सौजन्य से उन्हें तोहफा प्रदान किया गया, सभी माताओं का सत्कार, डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, सुनीता जेसवानी, साक्षी थारवानी, मुस्कान थारवानी, रीना कृपलानी, रेणु सासवानी, रश्मि मोहनानी, हेमा खुबनानी, आशा लालवानी, मेघा आमेसर, डॉ अरुणा खेमानी, वंदना वतियानी, विदर्भ अध्यक्ष कंचन जज्ञासी, महासचिव रिचा केवलरामानी, मंजु कुंगवानी, नागपुर महिला अध्यक्ष पूजा मोरयानी, सचिव विधि मोटवानी, भारती पंजवानी, नागपुर जिला अध्यक्ष सुनीता बजाज, साक्षी लालवानी, पूर्व नागपुर अध्यक्ष अर्चना छाबरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हितिशा मुलतानी, वेस्ट नागपुर की अध्यक्ष विधि ग्वालानी, माया मोहनानी, दिशा मोहनानी, निधि मोहनानी, लीना देवनानी ने किया।
सभी माताएं को जब इतने प्यार स्नेह से बहनों ने ईश्वर स्वरूप मान पूजा सत्कार और भावभीना सत्कार किया सभी भावविभोर हो गए खुशी से आंखों से मोती समान आंसू छलक गए। ऐसे अनूठे आयोजन से सभी गदगद होकर दुवाएं देने लगे तो सभी उपस्थित भाव विभोर हो गए। कार्यकम अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने महाराष्ट्र महिला टीम की बेहद तारीफ कर ऐसे सुंदर आयोजन हेतु बधाई दी और कहा कि ईश्वर पृथ्वी पर खुद नही आ सकते थे उन्हें माताओं को भेज कर अपनी उपस्थिति करवाई है। सभी माताएं हमारे लिए ईश्वर का स्वरूप है, सभी को प्रणाम और नमन कर में उनके आश्रीवाद को पाकर गौरवशाली महसूस कर रहा हुl मोटवानी ने अपनी बेटी रीथ सुगंध की माताजी उषा सुगंध का विशेष सत्कार किया ,युवा नागपुर महिला अध्यक्ष मलविका फुलवानी, बहिन मेघा आमेसर का भी सत्कार किया।
अंत में परमेश्वरी खुबनानी ने भजन गीत गाकर सभी को प्रभावित किया। मेघा आमेसर, ईश्वरी डेंबला, रिया रामचंदानी ने भजन प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया। डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, सुनीता जेसवानी, साक्षी थारवानी, रीना कृपलानी ने सभी बहनों को टीका लगा कर उनका स्नेहपूर्वक सत्कार किया। अर्चना छाबरिया ने बताया वीएसएसएस पूर्व नागपुर महिला टीम सोमवार 14 मार्च को होली राधा कृष्ण के नृत्य और फूलो के संग का आयोजन कर रही हैं, जिसमे सुप्रसिद्ध एस्ट्रोलाजर डॉ माया मसंद का व्याख्यान भी किया जाएगा।
रीना कृपलानी ने कहा वह जरूरतमंद छात्र को निशुल्क ट्यूशन की सेवाएं देंगी, एडवोकेट मीरा भंमभवानी, डॉ हिना मुनियार, कंचन जज्ञासी, सुनीता बजाज, पूजा मोरयानी, विधि ग्वालानी, मनोहरलाल आहूजा ने सभी को महिला दिवस की बधाई दी सभी ने मिल कर महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी को टीका लगा कर और पुष्पहार पहना कर कार्यक्रम का संयोजन करने पर सम्मानित किया। प्रसाद विद्या बाखरू के सौजन्य से किया गया कार्यक्रम का संचालन डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, आभार सुनीता जेसवानी और साक्षी थारवानी ने किया। महिला दिवस कार्यक्रम में भारी उत्साह के साथ पूरे नागपुर शहर से भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को यादगार ऐतिहासिक बनाया।