Loading...

मानवीय संवेदनाओं के साथ मनाया महिला दिवस


गरीब आदिवासी महिला को सच्चे समाज सेवकों से मिला जीवनदान

नागपुर/इंदौर। एक ओर जहां पूरा देश अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। वही कुछ समाज सेवकों, प्रशासकीय अधिकारियों तथा चिकित्सकों ने एक गरीब आदिवासी महिला के दर्द तथा बीमारी का उचित इलाज करवाकर मानवीय संवेदनाओं के साथ सही मायने में महिला दिवस मनाया।

इंदौर के एम वाय हॉस्पिटल की पार्किंग में झाबुआ से इंदौर पहुंची मेशरी नामक गरीब आदिवासी महिला के पेट से आंते निकल रही थी ओर पेट का सारा खाना आंतो से निकल रहा था। इलाज के आस में झाबुआ की मेशरी तीन दिनों से असहनीय दर्द से तड़प रही थी। यह दृश्य देखने में बहुत ही भयावह दिख रहा था लेकिन जब ये बात समाजसेवी प्रदीप खैरात को पता चली तो उन्होंने महाँकाल मानव सेवा संस्थान के जय्यू जोशी से संपर्क किया और बताया कि एक महिला जो एम वाय हॉस्पिटल की पार्किंग में काफी दयनीय स्थिति में दर्द से कराह रही है। 

जय्यू जोशी ने तुरंत अपने सहयोगी सुनील ठाकुर और पंकज कटारिया के साथ इमरान खान को सूचित किया। सभी कुछ ही मिनटों में वहा पहुचे ओर पीड़ित महिला की हालत देखी तो काफी भयावक स्थिति में थी। महिला के पेट से आंते बाहर आ रही थी, महिला उनको अपने हाथों से अंदर करने का प्रयास कर रही थी और दर्द से चीख रही थी।

ऐसी स्थिति में कोई भी महिला के आसपास नही जा रहा था। काफी बदबू भी महिला के पास से आ रही थी। कोई इलाज करवाने के लिए भी राजी नही हुआ। प्रदीप खैरात काफी चिंतित थे। ऐसे में जय्यू ने सुनील ओर पंकज के साथ महिला का उचित इलाज करवाने का निर्णय लिया और समाजसेवी ओर मानवीय मूल्यों के प्रति संवेदना रखने वाले इन्दोर के अपर कलेक्टर डॉ अभय बेडेकर से संपर्क किया।

श्री बेडेकर सर ने तुरंत एम वाय हॉस्पिटल के अधीक्षक पी एस ठाकुर से बात की ओर अधीक्षक ने अपने पीए अवधेशजी के माध्यम से सारी व्यवस्थाए कराई। महिला का उपचार तुरंत शुरू हुआ। डॉक्टर्स का कहना है कि दो तीन दिवस में महिला के आंतो को इलाज के माध्यम से अंदर कर दिया जाएगा और महिला को पूर्ण रूप से स्वस्थ कर दिया जाएगा। 

इस पूरे घटनाक्रम में समाजसेवी जय्यू जोशी, सुनिल ठाकुर, प्रदीप खैरात, पंकज कटारिया अपना कलेजा पक्का कर के निःस्वार्थ भाव से महिला के उपचार के लिए खड़े रहे। सुनील ठाकुर और जय्यू जोशी की जोड़ी पूर्व में भी अभी तक कई लोगो को निःस्वार्थ सेवा कर मदद पहुचाई, उनका इलाज करवाया।
समाचार 7377880930725746839
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list