डॉ. मीनू पाण्डेय नयन को मिला राज्य स्तरीय सम्मान
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_9.html
नागपुर। दैनिक विजय उजाला राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन 8 जनवरी 2022 को अलीराजपुर में शासकीय कन्या महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजवर्धन सिंह दत्तागांव जी, मंत्री औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, अध्यक्ष, श्री गुमान सिंह डामोर, सांसद, विशेष अतिथि, श्री मुकेश पटेल, विधायक, अलीराजपुर,
विशेष अतिथि, श्रीमती सुलोचना रावत, विधायक, जोवट, विशेष अतिथि, श्री नागर सिंह चौहान, पूर्व विधायक, अलीराजपुर एवं वीरेंद्र मिश्रा द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। डाॅ मीनू पाण्डेय नयन को साहित्य के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।
दैनिक विनय उजाला, द्वारा इस राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में शिक्षा, साहित्य, संस्कृति, क्रीड़ा, पर्यावरण, चिकित्सा, समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 60 हस्तियों को सम्मानित किया गया।