राज्य स्तरीय आष्टेडू मर्दानी आखाडा में नागपुर को द्वितीय स्थान
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_86.html
नागपुर। आष्टेडू मर्दानी आखाड़ा महाराष्ट्र द्वारा 16 वीं राज्य स्तरीय स्पर्धा का आयोजन, देवगढ़, जिल्हा अहमदनगर में किया गया। जिसमें नागपुर के खिलाड़ियों ने सहभाग लेकर 3 स्वर्ण, 7 रजत, व 4 कास्य पदक प्राप्त किये।
जिसमे अनन्या मेंढे, स्वरा बेलखोडे, आनंदी भोंसले, (स्वर्ण पदक) तनुश्री कडू, अंशिका आंवले, आश्था वंजारी, तन्वी भोंगे, मनाली वाडीकर, शिहम झिलपे, ओम वंजारी, (रजत पदक) महक पटेल, मानसी निदेकर, तन्वी पटेल, सौर्य डोलिकर, (कास्य पदक) सभी ने अपनी सफलता का श्रेय आष्टेडू मर्दानी आखाड़ा असोसिएशन के सचिव किरण यादव व डॉ. संभाजी भोसले, संदेश खरे, तुषार सतव, हर्षल डवरे, पियाशु लमसोंगे को दिया।