मंजु हेडाऊ को राष्ट्रसंत मानिकरत्न पुरस्कार से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2022/01/blog-post_81.html
ग्राम स्वराज्य महामंच ने साहित्य सेवा के लिये दीया सम्मान
नागपुर। सामाजिक कार्यकर्ता, कवयित्री, अस्तित्व फाऊंडेशन महिला मंडल अध्यक्षा सौ. मंजु प्रकाश हेडाऊ को साहित्य सेवा के लिये ग्राम स्वराज्य महामंच यवतमाल की ओर से आयोजित कार्यक्रम मे राष्ट्रसंत मानिकरत्न पुरस्कार - 2022 देकर सन्मानित किया गया।
यह पुरस्कार पूर्व विधायक एवं किसान नेता अॅड. वामनराव चटप, ग्राम स्वराज्य महामंच के अध्यक्ष मधुकर कोवे गुरूजी, कार्यक्रम अध्यक्षा सौ मालतीताई वडतकर, जय विदर्भ संगठन विदर्भ प्रांत अध्यक्षा सौ रेखाताई निमजे इनके करकमलो द्वारा प्रदान किया गया।
कोरोना काल मे सबकुछ थम सा गया था, जीस वजह से समय का सदुपयोग कर अपनी प्रतिभावो को क्रियान्वीत कर उन्हेोने अपने अंदर की कवयित्री को उजागर करते हुये 100 से ज्यादा मराठी एवं कई हिंदी कविताओं की रचना की, कोरोना संबंधित सामाजिक लेख लिखे, जिन्हे कुछ समाचार पत्र और पत्रिकाओ ने प्रकाशित भी किया। इसके अलावा सौ मंजुताई हेडाऊ, अस्तित्व फाऊंडेशन महिला मंडल की अध्यक्षा होने की वजह से शेकडो बच्चों को संस्कारक्षम एवं उनके व्यक्तीमत्व विकास के लिये कार्य कर रही है।
हर वर्ष शेकडो गरीब एवं जरूरत मंद बच्चों को शिक्षा सामग्री की मदत करना, अपने प्रयास से बच्चों को शिक्षा के लिये प्रेरीत कर उन्हे आवश्यक मदत करना। साथ हि साथ समाज को रोगमुक्त बनाने हेतू निरंतर चिकीत्सा जांच एवं रक्तदान शिबीर का आयोजन करना आदी सामाजिक कार्य उनके द्वारा किये जा रहे है।