सखी साहित्य परिवार रायपुर इकाई ने मनाया ऑन लाइन नव वर्ष
नागपुर/रायपुर। सखी साहित्य परिवार रायपुर इकाई द्वारा नव वर्ष 2022 के आगमन तथा इकाई की संरक्षिका डॉ मुक्ता कौशिक का जन्मदिन समारोह का आयोजन ऑन लाइन काव्य गोष्ठी के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सखी साहित्य परिवार की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दीपिका सुतोदिया तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रेणु दीप गौड शामिल थे।
कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा आभासी दीप प्रज्ज्वलन कर गणेश वंदना प्रस्तुत की गयी। भारती पटेल द्वारा सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी। मंच संचालिका भारती यादव 'मेधा' द्वारा कार्यक्रम अध्यक्ष महोदया का स्वागत किया गया तथा संरक्षिका डॉ मुक्ता कौशिक को सुमधुर शब्दों व पुष्प गुच्छ से स्वागत करते हुए जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
पटल पर उपस्थित सभी कवि कवियित्रियों ने मुक्ताजी को जन्म दिवस की बधाईयाँ देते हुए एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी। अध्यक्ष तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ दीपिका द्वारा अपनी मीठी वाणी तथा मधुर मुस्कान के साथ मंच संचालिका व उपस्थित कवि कवियित्रियों की सक्रियता की सराहना की। तत्पश्चात काव्य पाठ शुरू हुआ सभी ने अपनी अपनी काव्य प्रस्तुति दी।
जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपिका सुतोड़िया, कार्य क्रम के विशिष्ट अतिथि रेणु दीप गौर रायपुर इकाई संरक्षिका मुक्ता कौशिक, रायपुर इकाई उपाध्यक्ष भारती यादव 'मेधा' द्वारा काव्य पाठ प्रस्तुति दी गई। इनके साथ ही भारती पटेल, पुष्पा बुक्कलसरिया, डॉ बीजुज् तथा कमला जांगड़े द्वारा काव्य प्रस्तुतियां दी गयी। आभार प्रदर्शन रायपुर इकाई उपाध्यक्ष भारती यादव 'मेधा' द्वारा किया गया।