Loading...

सकारात्मक खबरें समाज में अधिक प्रभाव डालती है : प्रकाश गजभिए


दैनिक 'खबरों में हमारा शहर' के तृतीय वर्ष में पदार्पण समारोह संपन्न

नागपुर। शंकर नगर चौक स्थित महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा संकुल के श्रीमंत बाबूराव धनवटे सभागृह में दैनिक खबरों में हमारा शहर के नागपुर संस्करण के तीसरे वर्ष में पदार्पण समारोह का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया। 


इस समारोह में प्रमुख रूप से कार्यक्रम के अध्यक्ष विधायक - प्रकाश गजभिए, विशेष अतिथि के रूप में महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा पुणे विभागीय केंद्र नागपुर के अध्यक्ष - अजय पाटिल, प्रमुख अतिथि रूप में पूर्व उप जिलाधिकारी - प्रमोद भुसारी, पत्रकार एवं साहित्यकार - नरेंद्र परिहार, डब्लूसीएल के -  मनोजकुमार, महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तथा विरोधी पक्ष नेता के निजी सहायक - कुमार मसराम, महाराष्ट्र पत्रकार संघ मुंबई, पूर्व विदर्भ विभाग के अध्यक्ष - प्रा. महेश पानसे, तथा कार्यक्रम के आयोजक दैनिक 'खबरों में हमारा शहर' के संपादक - आनंद शर्मा, महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ मुंबई, पूर्व विदर्भ विभाग के महासचिव - शरद नागदेवे मंच पर उपस्थित थे।


प्रारंभ में दैनिक 'खबरों में हमारा शहर' के महाराष्ट्र संस्करण के तीसरे वर्ष में पदार्पण समारोह मे महाराष्ट्र के संपादक - आनंद शर्मा ने अपने संक्षिप्त प्रास्ताविक भाषण में बताया कि आज महाराष्ट्र के सभी जिलों तथा शहरों में दैनिक 'खबरों में हमारा शहर' ने पहचान बनाने का प्रयास किया है वह केवल हमारे पाठकों तथा शुभचिंतकों का आशीर्वाद है। समारोह में सभी अतिथियों ने दिनदर्शिका - 2022 का विमोचन  किया।


इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए विधायक प्रकाश गजभिए ने कहा कि दैनिक 'खबरों में हमारा शहर' ने अपने सफलतम तृतीय वर्ष के पदार्पण में ही पूरे महाराष्ट्र के जाने-माने अखबारों की श्रेणी में आ चुका है। इस अखबार द्वारा सकारात्मक खबरों का प्रसारण बेहद सराहनीय है, सकारात्मक खबरें समाज में अधिक प्रभाव डालती है। 


कार्यक्रम के विशेष अतिथि महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा पुणे विभागीय केंद्र नागपुर के अध्यक्ष अजय पाटिल ने अखबार को सुचारू रूप से नियमित विस्तार से खबरें प्रकाशित करने के कार्य को सराहा। विपरीत परिस्थितियों में भी इस अखबार के नियमित पाठकगणों की बढ़ती संख्या को भी सफलता माना।


महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ मुंबई पूर्व विदर्भ विभाग के अध्यक्ष प्रा. महेश पानसे ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता का विशेष स्थान है, दैनिक खबरों में हमारा शहर के संपादक आनंद शर्मा ने आज शहर की जन समस्याओं से लेकर राजनेताओं की अच्छी तथा सकारात्मक खबरों को हमेशा प्राधान्यता देते है यह अखबार के लिए अच्छी बात का संकेत है।


प्रमुख अतिथि रूप में पूर्व उप जिलाधिकारी - प्रमोद भुसारी ने दैनिक 'खबरों में हमारा शहर' को आने वाले दिनों में सर्वश्रेष्ठ खबरों के लिए तथा जन भावनाओं को समझते हुए अच्छी खबरों के प्रकाशन के लिए जाना जाएगा ऐसी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अखबार अब अपनी पहचान का मोहताज नहीं है सभी वर्ग के इसके नियमित पाठक गण है। पत्रकार एवं साहित्यकार - नरेंद्र परिहार, डब्लूसीएल के -  मनोजकुमार, महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तथा विरोधी पक्ष नेता के निजी सहायक - कुमार मसराम ने भी संक्षिप्त में विचार व्यक्त किए। 


तत्पश्चात मुशायरे का कार्यक्रम हुआ जिसमें गीतकार एवं गजलकार इमरान फैज तथा हिंदी मराठी एवं उर्दू के प्रसिद्ध कवि जमील अंसारी ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन बहुत ही बेहतरीन ढंग से मोहम्मद सलीम तथा नरेंद्र परिहार ने नपे तुले शब्दों में आभार प्रदर्शन किया। 


इस अवसर पर नागपुर शहर अध्यक्ष प्रदीप शेन्डे, गडचिरोली अध्यक्ष इरफान खान, राजेंद्र मिश्रा, अजय पांडे, टीका राम साहू 'आजाद', प्रवीण डबली, डॉ. बालकृष्ण महाजन, सोनू चौरसिया, शशिकांत शर्मा, राही मिर्जा, विद्या शर्मा, सोनिया मिश्रा, शेख मुख्तार, अनीशा शेख सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। 

भोपाल, नागपुर तथा जयपुर संस्करण की मुख्य संपादिका श्रीमती कंचन जेफ तथा मार्गदर्शक एवं समाजसेवक राकेशकुमार जेफ ने भी महाराष्ट्र संस्करण के तीसरे वर्ष में पदार्पण होने की खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है। 
समाचार 5656333045401648063
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list