Loading...

सखी साहित्य परिवार सारंगढ़ इकाई द्वारा नव वर्ष का शानदार आगाज


नागपुर/सारंगढ़। सखी साहित्य परिवार सारंगढ़ इकाई द्वारा नव वर्ष 2022 के आगमन पर आनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इकाई जिलाध्यक्ष भारती पटेल 'भवि' द्वारा गूगल मिट के माध्यम से संयोंजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता, सखी साहित्य परिवार की राष्ट्रीय अध्यक्षा डाँ. दीपिका सुतोदिया 'सखी' ने किया साथ ही मुख्य अतिथि डा अर्चना श्रेया, विशिष्ट अतिथि के तौर पर मणिप्रभा त्रिपाठी, कृष्ण शरण पटेल, डा ओमकार साहु मृदुल की गरिमामय् उपस्तिथि रही।

दीपिका द्वारा गणेश वंदन से शुभ शुरुवात की गयी जिसमे महेत्तर लाल देवांगन, कमला जांगड़े एवं मणिप्रभा त्रिपाठी द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना की प्रस्तुति हुई। काव्य गोष्ठी में शानदार प्रस्तुति प्रदान करने में पूर्णिमा चौधरी, लोकनाथ तांडे, ओमकार साहु, कृष्ण शरण पटेल, अंजना सिन्हा, सुषमा पटेल, जयंती खम्हारी, रश्मि श्रीवास्तव, नरेन्द्र वैष्णव एवं सीमा तिवारी का विशेष योगदान दिया। 

कार्यक्रम के अंत मे भारती पटेल एवं दीपिका सुतोदिया द्वारा गजल की प्रस्तुति की गयी।
काव्य गोष्ठी के आयोजन से सारंगढ़ इकाई द्वारा  नववर्ष की मंगलकामना और शुभकामनाये एक दूसरे को प्रदान किया गया।
साहित्य 8566601182313744670
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list