महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ ने ईवनाते दंपत्ति को राशन सामग्रियाँ की भेंट
प्रदेश अध्यक्ष वसंतराव मुंडे एवं प्रदेश महासचिव विश्वासराव आरोटे का मनाया जन्मदिन
नागपुर। महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष वसंत मुंडे एवं प्रदेश महासचिव विश्वासराव आरोटे के जन्मदिन निमित्त महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ मुंबई की नागपुर जिला इकाई द्वारा ईवनाते दंपत्ति को महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संगठन के विदर्भ संगठक आनंद शर्मा, नागपुर जिला अध्यक्ष प्रदीप शेन्डे के हस्ते 1000 रुपये की राशि तथा पत्रकार आशीष गोंडाने एवं अजीत कुंवर की उपस्थिति में आटा, चावल, दाल, तेल, शक्कर, नमक जैसी जरूरत की राशन सामग्रियां भेंट की।
हॉकर तुकेश ईवनाते गत 24 वर्षों से विभिन्न अखबारों के हॉकर हैं। इनकी दिनचर्या अखबारों के लिए सुबह 4:00 बजे से शुरू होती है, अखबारों को मुख्य कलेक्शन सेंटर से लाना तथा अनेक घरों में गत 24 वर्षों से वितरित करते आ रहे हैं। लेकिन पिछले 2 वर्षों से अधिक का समय इन्होंने बहुत ही विपरीत परिस्थितियों में गुजारा हैं। हॉकरों से कई घरों में अखबार लेना भी कम कर दिया है।
भारी संकट और संघर्ष भरे जीवन के बावजूद ईवनाते दंपत्ति अपने दोनों बच्चों को उच्च शिक्षा दिला रहे हैं जो काबिले तारीफ की बात है। राशन सामग्री तथा नगद राशि प्राप्तकर्ता तुकेश ईवनाते दंपति ने महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के नागपुर विभाग का आभार माना।
इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ, पूर्व विदर्भ विभाग के अध्यक्ष प्रो. महेश पानसे एवं पूर्व विदर्भ विभाग के महासचिव शरद नागदेवे ने भी ईवनाते दंपत्ति को शुभकामनाएं दी है।