Loading...

नागपुर सहित सम्पूर्ण महाराष्ट्र में नोटरीयो ने किया काम बंद आंदोलन


नागपुर। महाराष्ट्र एन्ड गोआ नोटरीज़ एसोसिएशन, महाराष्ट्र, नागपुर शाखा की ओर से नागपुर शहर व सम्पूर्ण महाराष्ट्र में नोटरी काम बंद आंदोलन किया गया जो कि शत प्रतिशत सफल रहा।

महाराष्ट्र एन्ड गोआ नोटरिज़ एसोसिएशन के प्रवक्ता व विदर्भ अध्यक्ष एड. श्री अशफाक शेख ने इस आंदोलन का नेतृत्व करते हुवे बताया कि कुछ दिनों पहले लॉ एंड ज्यूडिशियरी डिपार्टमेंट द्वारा नोटरीज़ एक्ट में अमेंडमेंट कर ड्राफ्ट 2021 भेजा गया,  उसमे एक निर्देशित एक मुद्दे में नोटरी कर कार्यकाल पहले पांच वर्ष के बाद दो बार पांच- पांच वर्ष के रिनिवल की बात कही गयी, इस तरह नोटरी का कार्यकाल की मर्यादा सिर्फ पन्द्रह वर्षो कि, की गयी, केंद्र सरकार द्वारा इस ड्राफ्ट के बारे में 15 दिसम्बर तक ऑब्जेक्शन और सजेशन मांगे गए ।

ईस नए अमेंडमेंट ड्राफ्ट के विरोध में सम्पूर्ण  नागपुर सहित महाराष्ट्र में 14 दिसम्बर को सभी नोटरीयों ने अपने कामकाज बन्द रखे और बन्द को सफल बनाया।

केंद्र सरकार को भी पोस्ट द्वारा, नागपुर जिल्हाधिकारी द्वारा, नागपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा व सभी नोटरीज़ द्वारा व्यतिगत मेल से उनके मेल आई डी पर उपरोक्त मुद्दे का विरोध कर प्रस्तुतिकरण भेजा गया ।

इस प्रस्तुतिकरण में महाराष्ट्र एन्ड गोआ नोटरी एसोसिएशन और तमाम नोटरी व वकीलों के तरफ से विरोध कर सम्बन्धित ड्राफ्ट रदद् करने की मांग की गई। व नोट्रीयो को सम्मानजनक सुविधा देने की मांग की गयी।
आज का नोटरी काम बंद आंदोलन एसोसिएशन के महाराष्ट्र अध्य्क्ष श्री सिकंदर अली साहब, कार्यकारी अध्यक्ष यशवंतराव खराडे साहब , सचिव प्रवीण नालावड़े साहब के मार्गदर्शन में  किया गया।

 नागपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से  अध्यक्ष ऐड. कमल सतुजा साहब, सचिव ऐड. नितिन देशमुख साहब, माजी अध्यक्ष ऐड.  प्रकाश जैसवाल साहब, ऐड. कुतुब ज़फर साहब व आदि सीनियर व अन्य सभी वकीलों का समर्थन प्राप्त हुवा।
आंदोलन में नोटरीज़, जमभुलकर साहब, महेश चौधरी, आशीष देशराज, शक्ति कुमार साहब, शेखर पराते, अजय गंगोत्री, विन्चुरकर साहब, ब्रजेश साहब,शारदा मैडम, मृणाल घाटे, लीनेटते सेंटिआगो, माटा मेडम, खुराना मेडम व कई सारे नोटरी व वकील भाइयो ने इस आन्दोलन को सफल बनाने में मदद की।

समाचार 8950736026187029187
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list