Loading...

संयम, आत्मविश्वास व धैर्य किशोरावस्था में सफलता के मंत्र : सोनल चावला


      
नागपुर। शालेय किशोरावस्था जीवन कौशल्य शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एड्स जागरुकता किशोरावस्था की समस्याएं इन ज्वलंत विषयों पर दयानंद आर्य कन्या विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय के सांस्कृतिक सभागृह में अत्यंत रचनात्मक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
 
कार्यक्रम के प्रारंभ में गृह विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका  सोनल चावला जो कि एक डाइटिशियन भी है उन्होंने एड्स जैसी गंभीर बीमारियो के कारण तथा उससे बचाव के उपायों के संबंध में प्रभावशाली ढंग से छात्राओं को जानकारी दी।
 Teen aches of teen age
किशोरावस्था में आने वाले परिवर्तनों, समस्याओं तथा मानसिक अवस्था में आने वाले बदलावों की विस्तार से जानकारी सोनल चावला ने दी। इस अवस्था में खानपान तथा व्यक्तिक स्वच्छता के प्रति सचेत रहने के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। किशोरावस्था तान और तनाव की अवस्था है। 

प्राचार्या तेजिंदर वेणुगोपाल ने किशोरावस्था में उठाए गए गलत कदमों के प्रति सचेत करते हुए संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए जीवन में आगे बढ़ने व प्रगति के उच्च शिखरों को छूने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सुचित्रा अधिकारी ने किया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में  संस्था अध्यक्ष अशोक कुमार कृपलानी, सचिव राजेश  लालवानी एवं इंचार्ज वेद प्रकाश आर्य का विशेष योगदान रहा।
समाचार 5813967017552598348
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list