महाराष्ट्र प्रदेश उद्योग व्यापार सेल के नवनियुक्त अध्यक्ष का शेख दंपत्ति ने किया सत्कार
https://www.zeromilepress.com/2021/12/blog-post_56.html
नागपुर। अतुल कोटेचा को महाराष्ट्र प्रदेश उद्योग व्यापार सेल का अध्यक्ष बनाए जाने पर नागपुर कांग्रेस कमेटी जिला सचिव व ऑल इंडिया कौमी तंजीम नागपुर ज़िला अध्यक्ष शेख मुख्तार, रुग्ण कल्याण समिति महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अनीशा शेख ने पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया।
नागपुर कांग्रेस कमेटी जिला सचिव कांग्रेस कमेटी के शेख मुख्तार ने कहा कि महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने एक सच्चे और अच्छे व्यक्ति को व्यापार जगत का कार्यकारणी अध्यक्ष पद हाथों में सौंप कर व्यापारियों के लिए उत्साह का निर्माण और व्यापार में उन्नति के द्वार खोलने का कार्य किया है जो की दो साल से कोरोना महामारी के कारण पूरा व्यापार जगत चौपट हो चुका था।
ऐसी स्थिति में व्यापार में उन्नति की एक नई लहर व्यापार जगत में दिखाई देंगी। हमारे वहा पहुंचने पर सम्मान पूर्वक बड़े स्नेह के साथ अतुल कोटेचा ने हमारा आभार व्यक्त किया।