वो लम्हें : नवोदित बाल कलाकारों ने संगीतमय शानदार प्रस्तुति दी
https://www.zeromilepress.com/2021/12/blog-post_46.html
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम उभरते सितारे, जिसमें नवोदित बाल कलाकारों ने संगीतमय 'वो लम्हें' की शानदार प्रस्तुति दी.
कार्यक्रम में गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर सुमित चक्रे अतिथि थे। इनका स्वागत बी. प्रशांत ने किया। तत्पश्चात, तालवाद्य के अंतर्गत सामूहिक तबला वादन में कु. आदित्य देसाई , सार्थक लाल, वेदांत खूले, भावज्योत सिंह सप्रा, सर्वेश काले ने पेश कर दिल जीत लिया।
शाश्वत गजभिए और देवांशी पटनायक ने कीबोर्ड बजाकर गीत सुनाए। वो लम्हे थीम पर आदित्य देसाई, मृणाल तेलरांधे, आराध्या चेलानी, सोहिनी लूहा, मेधांश विजय सावलानी, जियान आहूजा,
आनंद वर्मा, अरनव बागल, आध्या भिसे, सुनील भगत, संजय पुल्लरवार, कमलाकर धामगे, रेखा जोशी, जोत्सना मांडवगडे, मीनाक्षी केसरवानी, श्याम खुले, शैला वर्मा, सुमेध हूमने, रवि सहारे ने शानदार गीतों की प्रस्तुति दी।
बच्चों को बाबा खान, महेंद्र आगरकर, सीमा लूहा, घनश्याम नन्हई, रौनक रुंगटा, वैष्णवी सांबरे ने बहुत सराहा। कार्यक्रम में बी.प्रशांत और कृष्णा कपूर ने सहयोग किया। संचालन युवराज चौधरी ने किया।