'काव्य विशेषांक - 2022' पुस्तक के लिए रचनाएं आमंत्रित है
सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों को 'जीरो माइल काव्य रत्न पुरस्कार' से किया जाएगा सम्मानित
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नववर्ष महोत्सव उत्साह आनंद और समृद्धि का मूल्यवान खजाना लेकर आ रहा है। नववर्ष का प्रकाश आप सभी के लिए निश्चित तौर पर सुख-समृद्धि लेकर आए, ऐसी कामना करते हैं।
आप सभी के साथ अखबार के 16 वें वर्ष की खुशियों में शामिल हो सके इस दृष्टि से 'जीरो माइल' राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक अखबार द्वारा 'काव्य विशेषांक - 2022' पुस्तक का प्रकाशन करने का निर्णय लिया है।
हम पिछले 15 वर्षों से 'जीरो माइल' राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक अखबार का नियमित प्रकाशन कर रहे है जिसमें हम काव्य, कला, साहित्य, कथा, स्वास्थ्य, धार्मिक, आध्यात्मिक, शिक्षा, कैरियर, युवा, महिला, रोजगार, समस्या, खेल, मनोरंजन, पर्यटन जैसे विभिन्न विषयों पर निर्विवाद समाचार प्रकाशित कर रहे हैं। अतः आपसे निवेदन है कि इस 'काव्य विशेषांक - 2022' द्वारा आप अपनी 'कविता' प्रकाशित करवा कर खुशियों में सहभागी हो सकते हैं।
'काव्य विशेषांक - 2022' का लोकार्पण विशेष प्रसिद्ध हस्तियों द्वारा किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ काव्य रचना के लिए रचनाकारों को ट्रॉफी तथा सर्टिफिकेट देकर 'जीरो माइल काव्य रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा। 'काव्य विशेषांक - 2022' हेतु सहयोग राशि 501/- की अपेक्षा रखते हैं।
निवेदन है कि 'काव्य विशेषांक - 2022' में प्रकाशन के लिए 'काव्य रचनाएं' सुंदर व साफ अक्षरों में लिखकर अथवा टाइप करवा कर फोटो तथा संपूर्ण पते के साथ व्हाट्सएप क्रमांक या ईमेल पर ही भेजिए।
'जीरो माइल' राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक अखबार,
नागपुर (महाराष्ट्र)
9822219250
zeromilefoundation@gmail.com
anandzmpress@gmail.com
www.zeromilepress.com