Loading...

अधिवक्ता श्याम देवानी वीएसएसएस समाजरत्न अवार्ड से सम्मानित


नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन जो कि 68 देशों में और देश के 24 राज्यों में सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने प्रख्यात वकील और सिंधी समाज मे गत 35 - 40 वर्षों से सेवारत विनम्र मृदुल मिलनसार, सभी को सहयोग करने वाले अधिवक्ता श्याम देवानी को शुक्रवार को उनके कार्यालय जाकर विश्व सिंधी सेवा संगम के समाज रत्न से सम्मानित किया। 

इस अवसर पर डॉ विन्की रुघवानी, वीएसएसएस महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष प्रताप देवानी, नंदलाल देवानी और संजय कोडूमल धनराजानी उपस्तिथ थे। प्रताप मोटवानी ने बताया कि श्याम देवानी सदैव समाज के लिए सेवा को तत्पर रहते है। उनका योगदान सभी एक्टिविटी में रहता है। निस्वार्थ भाव से सेवा भाव सभी को हरसंभव मदद करना और सिंधी समाज के गौरव को वीएसएसएस आज समाज रत्न से सम्मानित करता है। 

मोटवानी ने बताया कि अधिवक्ता श्रीमती राजश्री देवानी भी सदैव समाज के सहयोग के लिए तत्पर रहती है। वीएसएसएस में कई तलाक़शुदा केसों में उन्होंने मदद की है और निशुल्क परामर्श प्रदान करती है। दोनो का गौरव जिसने लॉ में सर्वाधिक गोल्ड मैडल प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित कर नागपुर में सिंधी समाज को गौरावाविन्त किया है उनके आदर्शवादी विनम्र पुत्र साहिल देवानी है जो अपने माता पिता के आदर्श पर गए है। आज ऐसे आदर्श परिवार के श्याम देवानी को समाज रत्न देकर वीएसएसएस महाराष्ट्र गर्व महसूस कर रहा है। अंत मे श्याम देवानी ने सभी का दिल से आभार माना और समाज के लिए वे हरसमय उपलब्ध रहेंगे। समाज हित उनकी प्राथमिकता रहेगी ऐसा उन्होंने आश्वासन दिया।

समाचार 8996547004060944027
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list