Loading...

उठो जागो की 'सन्डे पाठशाला' का हुआ शुभारंभ


नागपुर/जगदेवपुर। उठो जागो फाउंडेशन की 'सन्डे पाठशाला' का शुभारंभ रविवार 7 नवंबर को उत्तर प्रदेश के बलिया जिला स्थित जगदेवपुर गाँव में हुआ। इसमें गाँव के बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रवेश लिया जिसमें 4 वर्ष से 14 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों का समावेश है। बच्चों ने दिन 12 से 4 बजे तक विभिन्न खेलों को खेलकर आनंद लिया। 

उठो जागो फाउंडेशन द्वारा सन्डे पाठशाला के लिए गाँव में एक विशेष क्लास रूम का निर्माण किया गया है तथा चेस (शतरंज), कैरम, लूडो, साँप- सीढ़ी, रस्सीकूद, थ्रो- रिंग, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों की सुविधा प्रदान की गई है। चूंकि गाँव में खेल मैदान नहीं है इसलिए क्रिकेट, फुटबॉल, हाकी का सीमित स्थान में प्रशिक्षण देकर खेलने की सुविधा भविष्य में उपलब्ध कराई जाएगी।

उठो जागो फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री परमात्मानंद पांडेय, सन्डे पाठशाला के जगदेवपुर संयोजक श्री घनश्याम पांडेय एडवोकेट ने बच्चों को खेल संबन्धी तथा शैक्षणिक मार्गदर्शन किया।  सम्पूर्ण व्यवस्था संबन्धी योगदान उठो जागो फाउंडेशन के संस्थापक संरक्षक प्रोफेसर डॉ. सुधीर सरन, उपाध्यक्ष आलोकदत्त पांडेय, कोषाध्यक्ष श्रीमती दमयन्ती पांडेय, जनरल सेक्रेटरी श्रीमती ज्योत्स्ना पांडेय चौबे ने प्रदान किया। एसोशिएट ट्रस्टी'ज श्री आनंद सिन्हा, श्री ब्रिजेश सिंह, डॉ. श्रीमती मधुलता व्यास, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री केशव भास्कर, विजय कुमार जैन का विशेष योगदान है।

उठो जागो फाउंडेशन की 'सन्डे पाठशाला' हर रविवार को दिन 12 से 4 बजे तक चलेगी। इसमें शैक्षणिक मार्गदर्शन के साथ खेलकूद का आनंद लेंगे। अन्य गाँवों में भी इसके विस्तार की योजना है।

समाचार 7808213974434662745
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list