अनाथ बच्चों के साथ मनाया दीपावली उत्सव


प्राचीन श्री शिव मंदिर में हुआ आयोजन

नागपुर। बेलीशॉप - मोतीबाग रेलवे कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में अनाथ बच्चों के साथ दीपावली मिलन का आयोजन प्राचीन श्री शिव मंदिर, श्री श्री दुर्गा उत्सव मंडल, मोतीबाग तथा गणपति सेना उत्सव मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। 


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पांचपावली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक संजय मेंढे, पुलिस निरीक्षक (द्वितीय) चंद्रकांत कोसे, नगरसेवक संदीप सहारे, गुरुनानक कॉलेज के सी एम डी सरदार नवनीतसिंग तुली, योग थेरेपिस्ट विजय गुप्ते, वीरेंद्र झा, जुगलकिशोर शाहू, उदय डांगरे, मनीष तिडके, दीपांकर पाल, आशीष दीक्षित,  राजू सिंह राठौड़, राहुल लोखंडे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


कार्यक्रम में अशोक नगर, नागपुर स्थित श्री अनाथ सेवा आश्रम के अनाथ बच्चों को निमंत्रित कर मंदिर परिसर में उनके साथ दीपावली उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बच्चो को  शर्ट, पैंट, चड्डी बनियान, चप्पल, टी शर्ट सहित मिठाई व फल बाते गए। हर  वर्ष अपने सामाजिक दायित्व को समझते हुए इस तरह के आयोजन प्राचीन श्री शिव मंदिर की ओर से किए जाते है। कार्यक्रम में पुलिस निरीक्षक संजय मेंढे ने बच्चो को मार्गदर्शन कर मंदिर के कार्यों की प्रशंसा की। सभी ने दीपावली की बधाई दी।


कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. प्रवीण डबली, पी. सत्याराव, प्रकाशराव (गुण्डूराव), शरद शर्मा, कृष्ण मुरली पाण्डेय, प. राजेश दिवेदी, पी. विजय, प्रेमलाल यादव, गणेश, पी. कन्या कुमारी, शशि यादव, पुष्पा नगोत्रा, गुरबचन सिंह खोखर, श्रीमती विद्या डे, सनकी भट्टाचार्य, कल्पना वानखेडे, ममता जोशी, रामकृष्ण पटनायक, पी. हरिदास सहित सभी सदस्यों ने अथक प्रयास किया। 

समाचार 5749369897210105028
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list