Loading...

शेखर सावरबांधे की महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव के रूप में नियुक्ति


नागपुर। शहर के पूर्व डिप्टी मेयर और हाल ही में शिवसेना से राकांपा में शामिल हुए शेखर सावरबांधे को राकांपा की राज्य कार्यकारिणी में 'महासचिव' के रूप में नियुक्त किया गया है। 

आज गोंदिया में सांसद प्रफुल्लभाई पटेल ने शेखर सावरबांधे को नियुक्ति पत्र सौंपा और बधाई दी। शेखर सावरबांधे ने शरद पवार, अजीत पवार, जयंत पाटिल और प्रफुल्ल पटेल को उनकी नियुक्ति के लिए धन्यवाद दिया।

ज्ञात रहे गत दिनों सांसद प्रफुल्ल पटेल के समक्ष सावरबांधे के आवास पर शिवसेना के 46 कार्यकर्ता राकांपा में शामिल हुए थे। पिछले महीने ही राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने इन्हें राकांपा की नियुक्ति दी थी।

इस अवसर पर विधायक राजकुमार जैन, गोंदिया विधायक विनोद अग्रवाल, विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर बालबुधे, पूर्व सांसद खुशाल बोपचे, नागपुर शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे, नागपुर शहर के उपाध्यक्ष रवीश पांडे, पूर्व नागपुर के अध्यक्ष गुलशन मुनियार, शहर सचिव कमलेश ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे।
समाचार 2235929062273317319
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list