रिमझिम धून, आभाळ भरून...
https://www.zeromilepress.com/2021/07/blog-post_84.html
हार्मोनिका की ओर से बरसे 'श्रवणसरी'
नागपुर। दिन में एक पल बारिश शुरू होती हे दुसरी ही ओर सूरज की किरने चमचा उठती है। श्रावण के इस मौसम में बारिश का यह खेल मन को सुकून देता है। इस सुखदायक मन को अधिक लुभाया सुरीले गायकों के मधुर गायकी ने।
हार्मोनिका एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत जानेमाने मराठी वर्षा गीत का कार्यक्रम 'श्रवणसरी' बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की परिकल्पना सारीका चोपडे ने की थी। अरुण यरनाळ, अविनाश चन्ने, राखी काटोलकर, मैथिली टेंभेकर, मनिषा चन्ने, निलिमा खंगार, भाग्यश्री कुलकर्णी ने विभिन्न वर्षा गीतों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के संयोजक गायक योगेश परांजपे थे। मंच संचालन आनंद मोहने ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अरुण यरनाळ के गीत तिची चाल तुरु तुरु से हुई। केतकीच्या बनी जिथे इस गीत को गानेवाली मैथिली ने उसकी आवाज के पंख फैराये हुये मयूर का दशन कराया।
भाग्यश्री ने 'वारा गायी गाने' यह गीत सुनाय जबकि अविनाश चंन्ने और मनीषा ने गंध फुलांचा गेला सांगून गीत के साथ दर्शकों को एक सुगंधित दावत दी। योगेश परांजपे ने किया रिमझिम धुन, अाभाळ भरून गीत के साथ बारीश की रिमझिम प्रस्तुत की।
गायकों ने नाविका रे, नवीन आज चंद्रमा, गोमू संगतीनं, आताच अमृताची बरसून गेली, चिंब पावसानं जैसे सुंदर मराठी गीतों का प्रदर्शन किया। वल्लव रे नाकवा और चोरीचा मामला गीतों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम की सफलता में साउंड (अशोक रेड्डी), लाईट (मायकल), स्ट्रॅमिन्ग (मनोज पिदडी) का अहम योगदान रहा। इस कार्यक्रम का प्रसारण हार्मोनिका म्यूजिकल एंटरटेनमेंट के फेसबुक पेज पर किया गया।