Loading...

सड़क सुरक्षा संदेश रथ से होगी जनजागृति


दीपक लालवानी का जनहितार्थ उपक्रम

नागपुर। दीपक एजेंसीज के संचालक दीपक लालवानी लगातार पिछले 20 वर्षों से नागपुर शहर में यातायात नियमों के बारे में जागृति लाने हेतु सामाजिक कार्य कर रहे हैं। समय - समय पर लोगों को जनजागृत करने के उद्देश्य से 'सड़क सुरक्षा संदेश' रथ के अलावा पोस्टर, स्टीकर तथा अनेक प्रकार से लोगों में जनजागृति पैदा कर रहे हैं। 


दीपक लालवानी के 20 वर्षों से जनहित वाले सामाजिक कार्यों को देखते हुए केंद्र, राज्य, तथा स्थानिक स्तर पर लगातार बहुत सराहना मिलती रही है। शहर के जन - जन को यातायात नियमों के बारे में जागृत करने हेतु हाल ही में 'सड़क सुरक्षा संदेश' रथ का शुभारंभ नागपुर शहर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के सुभ हस्ते किया गया था। जिससे शहर के नागरिकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी होने पर जागृति आएगी। हाल ही में नए यातायात नियमों के साथ 'सड़क सुरक्षा संदेश' रथ को फिर से शहर की सड़कों पर जगह-जगह देखा जाएगा। 


यह जानकर हैरानी होगी कि सड़क दुर्घटनाओं से मृत्यु की दर अधिक है। देश में हर वर्ष लगभग 5 लाख दुर्घटनाएं होती है। इसमें डेढ़ लाख से अधिक लोगों की मौत होती है। तीन लाख लोग दुर्घटनाओं में गंभीर जख्मी होते हैं। इन दुर्घटनाओं में सबसे अधिक 18 से 35 वर्ष के युवकों का प्रमाण अधिक है। यह चिंतन का विषय है। 

बढ़ती दुर्घटनाओं की संख्या को देखते हुए नागरिको में यातायात नियमों का प्रचार व प्रसार करना बहुत अधिक आवश्यक है। इसी उद्देश्य को देखते हुए नए संदेशों के साथ फिर से सड़क सुरक्षा संदेश रथ को प्रस्तुत किया जा रहा है।
सामाजिक 6872324825542323150
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list