Loading...

शिक्षा ही अच्छा नागरिक बनाता है : डी. एल. शर्मा


जीरोमाइल फाउंडेशन तथा न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पुस्तकें की भेंट

नागपुर। कोरोना संक्रमण के संकटकाल में अनेक विद्यार्थी तथा पालक अपनी परेशानियों के चलते मजबूर दिखाई दे रहे हैं। स्कूलों की पढ़ाई भी केवल ऑनलाइन तक ही सीमित चल रही है। लेकिन कई विद्यार्थियों को शिक्षा लेने में भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा द्वारा ही जीवन में अच्छा नागरिक बनता है ऐसा प्रतिपादन न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. एल. शर्मा ने व्यक्त किया। उन्होंने संपूर्ण भारत के सभी राज्यों में आह्वान करते हुए कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षित करने में हमारा संघ योगदान करने में अग्रसर रहेगा। 

इसी श्रंखला में शहर के जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकों की उपलब्धता कराने वाले समाजसेवी श्रीकांत ढोलके द्वारा चलाए जा रहे 'पुस्तक बैंक' को 'जीरोमाइल फाउंडेशन' तथा 'न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ (राष्ट्रीय)' के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष आनंद शर्मा ने पुस्तके भेंट की। तथा उन्होंने आव्हान किया है की जो विद्यार्थी पास होकर अगली कक्षा में पहुंच चुके हैं वह अपने पुरानी पुस्तकों को 'पुस्तक बैंक' को भेंट करें जिससे जरूरतमंद विद्यार्थियों को इन पुस्तकों से बहुत सहारा मिलेगा। 

इस अवसर पर आनंद शर्मा, श्रीकांत ढोलके, आशीष दीक्षित, हर्ष शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे। इस पुस्तक बैंक की काफी लोगो द्वारा सराहना की जा रही है एवं अब तक अनेक विद्यार्थियों को पुस्तक उपलब्ध कराई गई है।  'पुस्तक बैंक' एक अनूठी पहल में घोषवाक्य है की उत्तीर्ण विद्यार्थी अपनी पुरानी पुस्तके हमे दे एवं जरूरतमंद विद्यार्थी आवश्कतानुसार निशुल्क पुस्तके हम से लें। 'पुस्तक बैंक' सेवा हेतु 9325540633 निम्न क्रमांक पर संपर्क करे।

सामाजिक 490699562532621781
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list