Loading...

राकांपा मीडिया सेल ने केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली शव यात्रा


बढ़ती महंगाई को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी 

नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे के नेतृत्व मे शहर अध्यक्ष दूनेश्वर पेठे के मार्गदर्शन मे शिस्टमंडल ने बडती हुई महंगाई को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लगातर गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल इत्यादी की कीमतो मे वृद्धि किए जाने के खिलाफ कडा विरोध प्रदर्शन कर शव यात्रा निकाली। 

जिसमे गैस सिलेंडर को कांधे पर अर्थी के रूप में पाटणकर चौक से लेकर टेका नाका चौक तक शव यात्रा कर शमशान घाट तक पहुंचाया गया और पानी से भरी मटकी भी फोडी गयी। जिलाध्यक्ष अमित दुबे ने बताया कि सन 2020 से लेकर आज तक कोरोना महामारी के चलते देश की जनता पुर्ण रुप से आर्थिक रूप से कमजोर होकर उसकी कमर टुट गयी है। 

इस महंगाई के कारण भूखों मरने की नौबत आ गई है क्योंकि केंद्र सरकार अपनी मनमानी करते हुए आए दिन गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल की कीमतों में वृद्धि कर रही है जिसमें गैस सिलेंडर 920 रुपये तो पेट्रोल 106 रुपये पर लिटर हो गया है डीजल 95.49 तो खाद्य तेल की कीमत 2200 रुपये तक हो जाने से आम जनता बहोत कष्ट भरे दिनो से गुजर बसर कर रही है। 

कांग्रेस के राज में आम जनता चाहे मध्यम वर्ग हो या गरीब वर्ग सभी हंसी खुशी जी रहे थे और जीवनयापन की सभी वस्तुएं की कीमत इतनी सामान्य थी की हर वर्ग का व्यक्ति अपने परिवार का भरन पोषण आसानी से कर सकता था। ऐसा आरोप राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल नागपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित दुबे ने कहा। 

इस अवसर पर बलजीत सिंग ढिल्लन, सुनील लव्हात्रे, निखिल कोचे, हनी खेत्रपाल, गुर्प्रित सिंग चंडोक, शीतल नंदनवार, मुन्ना यादव, वीरेंद्र तिवारी, संजय चड्डा, भारत बोरकर, अश्विन चौहान, गणेश मुड़े, विशाल गजभिये, विजय गजभिये फहीम खान इत्यादी भारी संख्या मे उपस्थित थे।
समाचार 5927836988634253100
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list