Loading...

बचना ऐ हसिनों...


गायकों ने प्रस्‍तुत किये सदा बहार नगमें

नागपुर। बॉलीवुड फिल्मों से चुनिंदा 'सदा बहार नगमें' गाते हुए गायकों ने फेसबुक के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया। रविवार को योगेश मिश्रा द्वारा आयोजित लोकप्रिय गीत का कार्यक्रम 'सदा बहार नगमें' प्रस्तुत किया गया। 

गायक मनीष पाटिल द्वारा प्रस्तुत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स म्यूजिकल ग्रुप के स्टूडियो से इस कार्यक्रम को फेसबुक पर प्रसारित किया गया। रोशन ने मंच संचालन किया। गायक अलका, सूरज और नीरज ने विभिन्न लोकप्रिय गीतों का प्रदर्शन किया। 

नीरज ने बचना ऐ हसीनों गाने से कार्यक्रम की शुरुआत की। अलका ने बड़ी तैयारी के साथ जाने क्यो लोग गाने का प्रदर्शन किया, जबकि सूरज ने क्या हुआ तेरा वादा गाने की प्रस्‍तुती दी। सीमा ने लग जा गले गाने पर परफॉर्म किया। 

गायकों द्वारा किसी राह में, मौसम है आशीकाना, खुदा भी आसमां से आओ हुजूर, तेरे चेहेरे से आदि गानों ने कार्यक्रम में धूम मचा दी। कार्यक्रम का समापन सूरज, नीरज और अलका द्वारा प्रस्तुत चांद मेरा दिल गीत के साथ हुआ।
कला 1079489621627516310
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list