महायज्ञ एवं वृक्षारोपण मुहिम
https://www.zeromilepress.com/2021/07/blog-post_30.html?m=0
100 तुलसी के पौधों का रोपण
नागपुर। आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय में सर्वे भवंतु सुखिनः विश्व कल्याण की कामना करने हेतु महायज्ञ एवं वृक्षारोपण मुहिम का आयोजन किया गया। सभी निरोगी रहें इस हेतु महायज्ञ में विशिष्ट आहुतियां प्रदान की गई तथा सभी के मंगल कामना के लिए प्रार्थना की गई।
इसके पश्चात वृक्षारोपण मुहिम का कार्यक्रम आरंभ किया गया। मंच संचालन करते हुए महक आडवाणी ने सभी का शाब्दिक स्वागत किया। संगीता ज्ञानचंदानी ने पर्यावरण से संबंधित एक सुंदर कविता प्रस्तुत की। सिमरन ज्ञानचंदानी में वृक्षारोपण का महत्व बताया। अधिकारी एवं प्रीतल भांगे ने सभी को पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व को निभाने एवं उसका संरक्षण करने के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए।
इसके पश्चात 'दो पेड़ लगा कर देखो ना' गीत की प्रस्तुति जूनियर कॉलेज की अध्यापिकाओं द्वारा की गई। प्राचार्य तेजिंदर गोपाल ने वृक्षारोपण की मुहिम के उद्देश्य को उजागर करते हुए सभी विद्यार्थियों एवं पालकों से एक एक पेड़ लगाने की अपील की। इसके पश्चात शाला के प्रांगण में 100 तुलसी के पौधे तथा 100 अन्य प्रजातियों की पौधों का रोपण शाला के इंचार्ज वेद प्रकाश आर्य, प्राचार्या तेजिंदर वेणुगोपाल तथा अन्य सभी अध्यापिकाओं की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम का प्रसारण फेसबुक पर लाइव किया गया। आभार प्रदर्शन हर्षा मानवटकर ने किया।
संस्था अध्यक्ष अशोक कुमार कृपलानी सचिव राजेश लालवानी तथा अन्य सभी पदाधिकारी गणों ने शाला की ओर से चलाई जाने वाली वृक्षारोपण मुहिम की सराहना की।