Loading...

टिप टिप टिप बारिश...


वर्षा के गानो की हुई बरसात

नागपुर। टिप टिप टिप बारिश की बूंदें आसमान से जमीन पर गिरने लगती हैं और मन प्रसन्न हो जाता है। कहीं से अगर बारिश का गीत सुनाई दे तो खुशी दुगनी हो जाती है। ऐसा ही कुछ शनिवार को श्रोताओ के साथ हुआ। आकाश में घने बादलों के बीच गायकों द्वारा प्रस्तुत वर्षा गीतों से कार्यक्रम को और अधिक रोचक बना दिया।

मनीष पाटिल द्वारा प्रस्तुत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स म्यूजिकल ग्रुप के लोकप्रिय गीत कार्यक्रम 'क्या मौसम आया है' का आयोजन शनिवार को किया गया। संस्कृति उत्सव लॉन, दाभा चौक स्थित नव स्थापित स्टूडियो से फेसबुक पर कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स धारक मनीष पाटिल ने किया था।

डॉ अशोक बागुल, प्रवीण भिवगड़े, सूरज शर्मा, किशोरी गणवीर, सिमरन नायडू और अलका चिमनकर ने विभिन्न गीतों का प्रदर्शन किया।
 
मनीष पाटिल ने टिप टिप टिप बरिश गाने पर परफॉर्म किया, जबकि सूरज ने लगी आज सावन की परफॉर्म किया। किशोर ने रिमजिम गिरे सावन की प्रस्तुति दी, जबकि किशोर और सूरज ने भीगी भीगी रातों में इस गीत का प्रदर्शन किया। 

मनीष और अलका ने क्या मौसम आया है नाम के गाने पर परफॉर्म कर इस इवेंट को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया। कार्यक्रम का समापन मनीष और सूरज द्वारा प्रस्तुत चांद मेरा दिल गीत के साथ हुआ।
कला 6659805531487417520
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list