Loading...

महाराष्ट्र में बिना भेदभाव से उपलब्ध कराएं वैक्सीन : आर्य


प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री को जिल्हाधिकारी के माध्यम से किया निवेदन

नागपुर। महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य के नेतृत्व में अति जिल्हाधिकारी शिरीष पांडे से केंद्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन वितरण में हो रहे भेदभाव के लिए शिष्टमंडल मिला। तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से जिल्हाधिकारी के माध्यम से निवेदन किया है कि महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन बिना भेदभाव के वितरित की जाय। 

प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य ने बताया कि महाराष्ट्र में अप्रैल 2021 में कोरोना महामारी बड़े पैमाने फैली हुई थी और आगे भी तीसरी लहर की संभावना है। महाराष्ट्र में दूसरी लहर में हजार निर्दोष लोगों की मृत्यु  कोरोना माहमारी से हो गई थी और अभी भी कोरोना से रोजाना कई लोगों की मृत्यु हो रही है। 

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी को मात  देने के लिए टीकाकरण की अत्यंत आवश्यकता है महाराष्ट्र की जनसंख्या 2011 के जनगडना के अनुसार 11 करोड़ 23 लाख 72 हजार 972 थी। महाराष्ट्र को अभी तक केंद्र सरकार द्वारा टीकाकरण के लिए जो वैक्सीन प्राप्त हुआ है उसमें अभी तक 3 करोड़ 40 लाख 76 हजार 275 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 

महाराष्ट्र में अभी भी करीब 70 प्रतिशत लोग टीकाकरण से वंचित है। गुजरात की जनसंख्या 2011 की जनगढ़ना के अनुसार 6 करोड़ 3 लाख 83 हजार 628 थी और अभी तक गुजरात मे टिकाकरण 2 करोड़ 68 लाख 15 हजार 968 लोगों का हो चुका है। गुजरात मे करीब 55 प्रतिशत लोग टिकाकरण से वंचित है। गोआ की जनसंख्या 14 लाख 57 हजार 723 है और गोआ में अभी तक 9 लाख 90 हजार 480 लोगो का टीकाकरण हो चुका है। गोआ में टिकाकरण से 30 प्रतिशत लोग वंचित है। 

हरियाणा की जनसंख्या 2 करोड़ 53 लाख 53 हजार  81 है हरियाणा में अभी तक 94 लाख 9 हजार 780 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। हरियाणा में टिकाकरण से 60 प्रतिशत लोग वंचित है। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी में सबसे अधिक मृत्यु दर महाराष्ट्र का था, उस दृष्टि और लोकसंख्या के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा वेक्सीन उपलब्ध कराने में महाराष्ट्र को प्राथमिकता देनी चाहिए। 

परंतु गुजरात, गोआ, हरियाणा आदि राज्यों  में जंहा पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, वंहा पर अधिक मात्रा में टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा वैक्सीन उपलब्ध करवाया जा रहा है। अतः आपसे अनुरोध है कि इस तरह कोरोना महामारी में हो रहे भेदभाव को रोक जाना चाहिए। इंसानियत के नाते कोरोना महामारी में बिना भेदभाव के महाराष्ट्र में वैक्सीन उपलब्ध कराने हेतु सहयोग करें।

समाचार 5315230684962606865
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list