Loading...

नागपुर की आभिनेत्री आशु सुरपूर की फिल्म 'भन्नाट भिंगरी' होंगी प्रदर्शित


अरविंदकुमार रतूड़ी ने की हौसला अफजाई

नागपुर। राष्ट्रीय पत्रकार परिषद क्लब, संस्थापक अध्यक्ष - सामाजिक संगठन किंग कोबरा  ऑर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स, राष्ट्र निर्माण की और दो कदम नारी शक्ति एक सम्मान, पशु क्रूरता के ख़िलाफ़ जंग, राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, 45 सामाजिक संस्थाओं का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर, कई सरकारी संवैधानिक संस्थाओं का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय - राज्य स्तर पर के अरविंदकुमार रतूड़ी ने आव्हान करते हुए कहा है कि सामाजिक दृष्टिकोण रखने वाली और हमारी सामाजिक संस्थाओं नारी शक्ति एक सम्मान और किंग कोबरा ऑर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स की कार्यकर्ता प्रतिभावान मराठी आभिनेत्री 'आशु सुरपूर' की मराठी फिल्म 'भन्नाट भिंगरी' जल्द से जल्द प्रदर्शित होने वाली है। 


अभिनेत्री आशु सुरपुर ने कई जानी - मानी हस्तियों के साथ बहुत सारी फिल्मों में काम किया है बचपन से इनका सपना था कि इन्हें एक सफल अभिनेत्री बनकर अपने राज्य महाराष्ट्र अपने देश और अपने परिवार का नाम रोशन करते हुए अपनी संस्कृति, सभ्यता गीत, संगीत, नृत्य, गायन को नई पहचान दिलाते हुए युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाना। 


कला के क्षेत्र में इनकी माँ का सपना था कि इनकी बेटी कला के क्षेत्र में नाम रोशन करते हुए युवा पीढ़ी को फिल्म जगत में आत्मविश्वास से आत्मनिर्भर बनाएं। लेकिन इनकी मां अल्पायु में ही स्वर्ग सिधार गई है। इस लिए इनके सपने को हमें मिलकर साकार करते हुए इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री की हौसला अफजाई करनी है। 


मराठी फिल्म 'भन्नाट भिंगरी' के प्रदर्शन से पहले ही इस सुखद अहसास के लिए इनकी माँ श्रीमती जयश्री कोविड - 19 के कारण इस दुनिया में नहीं रही। उनका सपना अपनी बेटी की सफलता देखने के लिए अधूरा ही रह गया है। 


समाज सेवक अरविंदकुमार रतूड़ी ने कहा कि नागपुर शहर सहित सभी राज्य वासियों, देशवासियों और अपने असंख्य कार्यकर्ता से अपील करता हूं कि कृपया आप लोग इस परिवारिक फिल्म को सहपरिवार देखें। और अपने अपने तरीके और स्तर पर इस फिल्म का प्रचार - प्रसार करें और इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता, मित्र की हौसला अफजाई करने की कृपा करें।

कला 1925550894759506350
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list