Loading...

विदर्भ गौरव से अनिल सहाने सम्मानित


तेजोमय फाउंडेशन का ऊपक्रम

नागपुर। तेजोमय फाउंडेशन द्वारा विदर्भ के प्रसिद्ध कलाकारों के लिए नागपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। तेजोमय फाउंडेशन की अध्यक्ष जयश्री पलसापुरे ने गुलदस्ता देकर विदर्भ के प्रसिद्ध कलाकारों का स्वागत किया। साथ ही नागपुर के फिल्म निर्माता और निर्देशक अनिल सहाने ने विदर्भ के कई नए कलाकारों को मौका दिया। 

इसके लिए अनिल सहाने को 'विदर्भ गौरव' से नवाजा गया। साथ ही अडयाल भंडारा जैसे छोटे से गांव से आकर साक्षी मेश्राम ने अपना नाम बनाया है और दूसरों को प्रेरित करने का काम कर रही हैं, साक्षी मेश्राम का 'विदर्भ गौरव' से अभिनंदन किया गया। 

कार्यक्रम में मौजूद अन्य कलाकारों का तेजोमय फाउंडेशन के पदाधिकारी प्रवीण सावलकर, गीता पुनैया, चारु बान्ते ने स्वागत किया और कलाकारों की तारीफ की। इस कार्यक्रम में सैली टेकाड़े, धनिष्ठा सिद्धार्थ, अवनि मेश्राम, रसिका श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत गजभिये और अन्य कलाकार उपस्थित थे। 

निदेशक अनिल सहाने ने तेजोमय फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक कार्य करने के लिए तेजोमय फाउंडेशन के सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया और उनके काम की सराहना की। और दिए गए सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। तेजोमय फाउंडेशन के इन सभी पदाधिकारियों ने आयोजन के लिए अथक परिश्रम किया।
सम्मान 6838767278354885314
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list