Loading...

नाना पटोले को पीड़ितों की परेशानियों से कराया अवगत


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को समाजसेविका ने सौंपा ज्ञापन

नागपुर। उत्तर नागपुर संगम नगर निवासी मुस्कान अंसारी की 14 अक्तूबर 2020 को माजरी पुलिया पीली नदी में अचानक पैर फिसल जाने से म्रत्यु हो गई थी। 

समाजसेविका निशा खान द्वारा जिल्हा अधिकारी रवीन्द्र ठाकरे तथा पालकमंत्री नितिन राऊत को उनकी आर्थिक मदद हेतु मुख्यमंत्री कोष से सहायता राशि उपलब्ध करायी जाय ऐसी मांग की गई थी। 

इन आठ महिनों के बाद जिल्हा अधिकारी से उनके परिवार को मिलाया भी गया था। तब मुस्कान अंसारी के मम्मी शफीकुननिशा अंसारी का बैंक अकाउंट नंबर भी लिया गया, लेकिन अब तक कोई आर्थिक मदद नहीं मिली। इस बात को लेकर कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले को अवगत कराया गया। 

इसके अलावा समाज सेविका निशा खान ने एक और शख्स की बात बताई की अजय राठौड़ 22 वर्षीय लड़का है, ये बंजारे लोग है। मानकापुर के फुटपाथ पर खिलौने बेचकर अपना निर्वाह करते हैं। 

इन्हें दो वक्त की रोटी भी बहुत मुश्किल से नसीब होती है। बचपन से उसके दिल में होल है। पिछले 15 वर्षों से इसका इलाज इंदिरा गांधी रुग्ण महाविद्यालय में चल रहा है। 

डॉ ने आप्रेशन की सलाह दी है, जो मुंबई या हैद्राबाद में हो सकता है। इस विषय पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना भाऊ पटोले से मदद मांगी गई। उन्होंने समाजसेविका निशा खान को यथासंभव जल्द मदद करने का आश्वासन दिया।

सामाजिक 6089545018686259745
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list