Loading...

सिंधी बच्चों को निशुल्क सिंधी भाषा सिखाएंगे : मोटवानी


विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र महिला टीम का सराहनीय कार्य

नागपुर। वर्तमान समय मे लॉक डाउन और बच्चों की छुट्टियों में बच्चों में सिंधी बोली को बढ़ावा देने के लिए, विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र द्वारा 1 जून से बच्चों को सिंधी भाषा सिखायी जाएगी। महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि महाराष्ट्र महिला टीम द्वारा यह सराहनीय कार्य शुरू किया जा रहा है। 

अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार और महासचिव श्रीमती सुनीता जेसवानी ने बताया कि 1 जून से 5 से 12 साल के बच्चों को सप्ताह में 4 दिन शाम 5 बजे सिंधी सिखाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सिंधी बोली को जीवित रखने और घर घर मे सिंधी भाषा का प्रचार करने के लिए विश्व सिंधी सेवा संगम यह कार्य कर रहा है। इसमें पूरे महाराष्ट्र से बच्चे शामिल हो सकते है। 

सचिव डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी और करिश्मा मोटवानी ने बताया कि बच्चों को आसान तरीके से सिंधी भाषा सिखाई जाएगी। पूरा कोर्स होने पर महाराष्ट्र विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा उन्हें सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। उपरोक्त  प्रोजेक्ट महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के मार्गदर्शन में  श्रीमती सुनीता जेसवानी के कुशल नेतृत्व में होंगा। 

जिसमे अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार, कार्यकारी अध्यक्ष साक्षी थारवानी, विद्या बाखरू, गीता चावला, मुस्कान ठाकुर, और प्रिया जेसवानी का पूरा सहयोग मिल रहा है। इच्छुक अभिभावक मोबाइल क्रमांक 94228305849130004147 पर सम्पर्क कर सकते है।

सामाजिक 4199794922805010413
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list