नितिन गडकरी के जन्मदिन पर ज़रूरतमंदों को भोजन वितरण
https://www.zeromilepress.com/2021/05/blog-post_965.html
नागपुर। आदर्श बहुउद्देश्यीय शिक्षण संस्था की ईकाई विप्र समागम द्वारा सरकारी कोविड़ अस्पताल नागपुर में जरूरत मंद मरीजों और उनके रिश्तदारों को भोजन वितरण किया गया। 27 मई को नितिन गडकरी के जन्मदिन के अवसर पर उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना की गई। कोरोना की दूसरी लहर में आदर्श बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था द्वारा निरंतर गरीबों की सेवा की जा रही है। मास्क, सेनिटाईजर, सुबह शाम का भोजन आदि निरंतर वितरित किया जा रहा है।
इन कार्यों में कोरोना के नियम पालन करते हुए, भिड़ इकठ्ठा ना करते हुए सेवा दी जा रही है। इस शुभ घड़ी मे विप्र समागम के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती ज्योती द्विवेदी, समाज सेवक पंडित आर.पी. शर्मा, रितु पांडे एवं संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस शुभ कार्य के लिए श्री कालीचरण सहानी ने सहयोग किया।