Loading...

राष्ट्रीय स्तर के कवि कवयित्रियों की हुई काव्य प्रस्तुतियां




नायाब रत्नों का किया सम्मान व पुस्तक का हुआ लोकार्पण


नागपुर। विश्व मे सर्व धर्म सम्भाव की अलख जगा रहे धराधाम इंटनेशनल बैंकॉक के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पांडे का जन्मदिन सौहार्द दिवस के रूप में देश - विदेश में बड़े उत्साह व उल्लास से मनाया गया। इसी क्रम में डॉ पांडे के जन्मदिन पर ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में दर्जनो देशों के प्रतिनिधियो ने उपस्थित होकर जन्मदिन मनाया। एवं राष्ट्रीय स्तर के नामचीन कवि कवयित्रियों ने शानदार काव्य प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। 

कार्यकम में राष्ट्रीय कवि डॉ राम कृपाल राय, डॉ निक्की शर्मा, डॉ शम्भू पंवार, डॉ.संजीव कुमारी, राकेश छोकर, ई. मिन्नत गोरखपुरी प्रतिभा गुप्ता, अमिताभ पांडेय, एवं अविनाश शुक्ला ने शानदार काव्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में शमा बांध दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. सौरभ पाण्डेय को सामाजिक सौहार्द का अप्रतिम उदाहरण बताया एवम उनके कृतित्व एवम व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ सौरभ द्वारा किया जा रहा कार्य विश्व वन्धुत्व और सर्वधर्म समभाव के लिए अदुतीय उदारण है। 

इस अवसर पर धराधाम इंटरनेशनल ने विभिन्न कार्यक्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 नायाब रत्नों को संम्मानित किया जिसमें राष्ट्रपति से संम्मानित शिक्षाविद गोराखलाल श्रीवास्तव को धराधाम लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर विनय श्रीवास्तव को स्वास्थ्यश्री सम्मान से,अंतरराष्ट्रीय अवार्डी डॉ. शम्भू पंवार चिड़ावा को पत्रकारिता एवं साहित्यश्री सम्मान से एवं विश्व वाल्मीकि धर्म संगठन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ सुनीता खोखर भीलवाड़ा को धरा एम्बेसडर ऑफ दी ईयर से राष्ट्रीय कवयित्री, लेखक डॉ निक्की शर्मा 'रश्मि' मुम्बई को काव्यश्री सम्मान से संम्मानित किया 

इनके अलावा कवि डॉ राम कृपाल राय, राकेश छोकर, डॉ संजीव कुमारी, ई. मिन्नत गोरखपुरी, प्रतिभा गुप्ता अमिताभ पांडे, अविनाश शुक्ला को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए धराधाम इंटरनेशनल काव्य श्री सम्मान एवं डॉ संतोष वर्मा, डॉ हरिओम पांडे, को स्वास्थ्य श्री सम्मान से,डॉ राम कृष्ण शाह,डॉ नीरज गुप्ता,डॉ. वारा प्रसाद ये बी यम के,को सेवा श्री सम्मान से तथा दीप नारायण पाण्डेय, रश्मि शर्मा, निखिल कुमार को धराधाम इंटरनेशनल साहित्य श्री सम्मान से एवं आकांक्षा सक्सेना को धराधाम इंटरनेशनल पत्रकारिता श्री सम्मान से संम्मानित किया। 

कार्यक्रम में दीप नारायण पाण्डेय की नवीन कृति 'मानस का आधुनिक रामकथा - काव्य पर प्रभाव का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ प्रेम प्रकाश पाण्डेय, डॉ राम कृष्ण शाह अमेरिका, पद्मश्री डॉ विजय शाह महाराष्ट्र, डॉ सतनाम देवचाकर, यूनाइटेड किंगडम, ग्लैडी मकंबुरी केन्या, निखिल कुमार, डॉ उवैस श्रीलंका, निपा अखतर बांग्लादेश डॉ नीरज गुप्ता, पाल चोला मुलुंडाजाम्बिया, एडा गुलबेरिटी इटली, सोना पांडेय, सिंगापुर, संत श्री भट्टाचार्य, डॉ अब्दुल अकील अब्दुल, डॉ एहसान अहमद, डॉ सतीश चंद्र शुक्ला, प्रो. आर डी राय, रवि श्रीवास्तव, अलेक्स फर्नाडिन वेनेजुएला, गंगेश नारायण मिश्रा, सोमनाथ पाण्डेय, गौतम पांडेय, प्रकाश लाल देवचाकर यूनाइटेड किंगडम आदि दर्जनो देशों के नामचीन हस्तियां उपस्थित थी। 

इसी क्रम में धराधाम परिसर गोरखपुर मे गौतम पाण्डेय के नेतृत्व में केक काटकर डॉ सौरभ का जन्मदिन मनाया गया एवं भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह के विशेष आवाहन पर देश के कई राज्यों में डॉ सौरभ का जन्मदिन मनाया गया।राजस्थान के भीलवाड़ा मे विश्व वाल्मीकि धर्म संगठन संस्थापक डॉ सुनीता खोकर द्वारा महिलाओं को वस्त्र व मास्क वितरण एवं वृक्षारोपण कर डॉ. सौरभ का जन्मदिन उत्साह से मनाया।
काव्य 1640254473249007160
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list