Loading...

इंजेक्शन वितरण में भेदभाव करने के विरोध में राकांपा ने किया आंदोलन


नागपुर। आज महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य और नागपुर शहर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में जिल्हाधिकारी कार्यालय के सामने केंद्र सरकार द्वारा रेमडीसीवीर इंजेक्शन और ऑक्सिजन वितरण के भेदभाव करने के विरोध में धरना आंदोलन किया गया। 

वेदप्रकाश आर्य ने बताया कि केंद्र सरकार ने रेमडीसीवीर इंजेक्शन के उत्पादकों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है। उन उत्पादकों के पास रेमडीसीवीर इंजेक्शन का भरपूर स्टॉक है। केंद्र सरकार ने रेमडीसीवीर इंजेक्शन वितरण करने वाले अन्य प्रदेशों के उत्पादकों को महाराष्ट्र में इंजेक्शन वितरण करने पर प्रतिबंध लगा दिया है, उसके कारण लोगों को रेमडीसीवीर इंजेक्शन बाजार में नहीं मिल रही है। 

इस तरह के गंदे राजकारण के कारण रोजाना हजारों की संख्या में निर्दोष लोग कोरोना से मर रहे है। शैलेन्द्र तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा रेमडीसीवीर इंजेक्शन के अन्य राज्यों द्वारा दूसरे राज्यो में बिना केंद्र की अनुमति पर प्रतिबंध लगाने के बाद कुछ दिन पूर्व दमन से मुम्बई में 5 करोड़ के रेमडीसीवीर इंजेक्शन पुलिस ने पकड़ी थी। 

महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य ने कहा कि नागपुर महानगर पालिका में भाजपा की 15 वर्षों से सत्ता है देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे उन्होंने मुम्बई,थाने, पुणे की तरह एक भी अस्पताल नहीं बनाया। वे खुद भी काम नही करते और आयुक्त तुकाराम मुंढे को भी काम नही करने दिया। इसलिए आज शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया इस आन्दोलन में युवक अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, राकेश बोरिकर, तौसीफ शेख, अनिल बोकडे, उमेश पाटणकर आदि उपस्तिथ थे।
समाचार 803742478157748230
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list