Loading...

धराधाम इंटरनेशनल काव्य श्री से डॉ. निक्की शर्मा सम्मानित


नागपुर/मुम्बई। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेकों सम्मानों से अलंकृत साहित्य जगत की अनमोल शख्सियत साहित्य शिरोमणि डॉ. निक्की शर्मा 'रश्मि'को धराधाम इंटरनेशनल काव्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय  ख्यातिनाम संस्था धराधाम इंटरनेशनल बैंकाक के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडे के जन्मदिन को विश्व स्तर पर सौहार्द दिवस के रूप में मनाया गया। 

इस अवसर पर डॉ सौरभ पांडे ने निक्की शर्मा को अंतरराष्ट्रीय लेखन, साहित्य एवं सामाजिक सरोकारों में उल्लेखनीय योगदान हेतु 'धराधाम इंटरनेशनल काव्य श्री सम्मान' से अलंकृत किया। सम्मान समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 नामचीन हस्तियों को सम्मानित किया गया। 

भागलपुर बिहार से ताल्लुक रखने वाली निक्की शर्मा ने महानगर मुंबई को कर्मभूमि बनाया। इतना ही नही सामाजिक सरोकारों में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, स्वच्छ भारत अभियान, पर्यावरण जागरूकता, टी बी सी, नीम पीपल, तुलसी अभियान से जुड़ी हुई हैं तथा कोरोना काल मे लॉक डाउन के दौरान भी अपनी महती भूमिका अदा कर समाज को जागरुक करने का प्रयास निरंतर करती रहती हैं। 

डॉ शर्मा को साहित्य लेखन व सामाजिक सरोकारों के लिए अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। डॉ. निक्की शर्मा ने इस सम्मान के लिए सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय का आभार व्यक्त किया है।
सम्मान 6783229710711013524
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list