Loading...

अभाक्षम के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ. नारायणसिंह राजपूत


नागपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामवंशज राजा राजेंद्र सिंह की अनुशंसा पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद पर भंडारा के प्रो. डॉ.नारायणसिंह राजपूत की नियुक्ति की गई है। 

इनकी नियुक्ति महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह भदौरिया द्वारा की गई है।  उन्होंने अपनी नियुक्ति पर राजा राजेंद्र सिंह, पूर्व सांसद एवं अभाक्षमा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तथा वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह भदौरिया का आभार माना है। 

डॉ. राजपूत जेएम पटेल कॉलेज, भंडारा में समाजशास्त्र विभाग प्रमुख पद से सेवानिवृत हुए है। हालही में उन्होंने भंडारा में आयोजित हुए राष्ट्रीय क्षत्रिय राजपूत युवक युवती परिचय सम्मेलन का सफलता पूर्वक संयोजन किया था। डॉ. राजपूत की इन उपलब्धियों पर डॉ. चंदनसिंह रोटेले ने उनका अभिनंदन किया है। 

इनकी नियुक्ति पर भंडारा शहर के क्षत्रिय राजपूत समाज में उत्साह है। समाज के ललितसिंह बाच्छील, विवेकसिंह बाच्छील, महेशसिंह सिसोदिया, प्रो.अमोलसिंह रोटेले, डॉ. आरती पवार, धीरजसिंह बैस, विनयसिंह सोलंकी, शरदसिंह बैस ने बधाई दी और अभिनंदन किया है।
नियुक्ति 7904766683147044844
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list