Loading...

मुंडले पब्लिक स्कूल के छात्रों ने नैशनल ग्रैपलिंग स्पर्धा में किया शानदार प्रदर्शन



नागपुर। मुंडले पब्लिक स्कूल के छात्र आर्या शेंडे (कक्षा ९वीं) तथा अभिर मानकर (कक्षा छठवीं) ने मापसा, गोवा में हुई वेस्ट जोन नैशनल ग्रैपलिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया। 

आर्या ने नोगी प्रकार में स्वर्ण तथा गी प्रकार में रजत पदक प्राप्त किया। अभिर ने नोगी प्रकार में रजत पदक प्राप्त किया। दोनों का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हुआ है। 

स्कूल के संचालक निखिल मुंडले, संचालिका सौ. मीनल मुंडले, प्राचार्य जयंत जोशी व मुख्याध्यापिका सौ. प्रतीक्षा खलदकर ने छात्रों की प्रशंसा कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। 

छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक राहुल पुंडलिक को दिया है।
सम्मान 4563344023398358303
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list