Loading...

आरोग्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएं सरकार : निशा खान



नागपुर। शहर की प्रसिद्ध समाजसेविका निशा खान ने पत्र लिखकर केन्द्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, पालकमंत्री, महापौर और महानगर पालिका के सभी नगर सेवकों से मार्मिक गुहार लगाते हुए निवेदन किया है कि कोरोंना महामारी के वजह से नागपुर वासियों की परिस्थिति बहोत ही दर्दनाक और भीषण बनी हुई है। बेड, वेंटिलेटर की सुविधाएं उपलब्ध नहीं है, रेमीडीसीवर इंजेक्शन की मार्केट में भरपूर कालाबाजारी हो रहीं हैं। हेल्प लाइन नम्बर पर भी सही अपडेट नहीं देते हैं। 

24 मार्च 2020 को पहला लॉकडाउन लगा था। तब नागपुर महानगरपालिका के आयुक्त तुकाराम मुंडे थे, जिन्होंने बहुत ही सही तरीके से जिम्मेदारी के साथ कड़क लॉकडाउन लगाते हुए सभी को नियंत्रण करने का सफल प्रयास किया था। लोगों का ऐसा मानना है कि तब उन्होंने कोरोना काल को बहोत अच्छा सम्भाला था। उसी वक़्त अगर नागपुर में जंबो हास्पीटल बनाये जाते, तो आज परिस्थिति कुछ हटकर होती। लेकिन आज चारों तरफ मौत का ताड़व मचा हुआ है, लेकिन रिज़ल्ट क्या.. जिसका अपना कोई मरता है, उसे तकलीफ होती है। 

समाज सेविका निशा खान ने शिकायत करते हुए कहा कि नेताओ को वीआईपी सुविधाये नसीब होती है ? गरीब लोगों को बेड, वेंटिलेटर और इंजेक्शन के असुविधाओ के वजह से दम तोड़ना पड रहा है। श्मशान में भी चिता जलाने के लिए टोकन लेना पड़ रहा है। परिस्थितियां और भयानक और विकट ना हो जाए, जल्द से जल्द कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएं और जनता की जान बचाएं। ज्यादा से ज्यादा बेड, वेंटिलेटरस और रेमीडीसीवर इंजेक्शन की सुविधाये उपलब्ध कराए, जनता सदेव आप सभी की आभारी रहेगी।
समाचार 8250936212271490036
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list