Loading...

अस्तित्व फाऊंडेशन का एलपीजी सुरक्षा पर हुआं वेबीनार




नागपुर। होली होते ही गर्मी धीरे धीरे बढने लगती है और चैत्र मास से गर्मी का प्रकोप बढने लग जाता है। इस भीषण गर्मी के कारण आगजनी की घटनाओ मे बढोत्तरी नजर आती है, इसमे छोटी छोटी लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओ का प्रमाण ज्यादा होता है, जैसे रसोईघर, भंडारघर मे असावधानी से लगनेवाली आग और अन्य दुर्घटनाये आदी। 
इसी बात को मद्देनजर रखते हुये नागपुर की अस्तित्व फाऊंडेशन एवं अंतरंग संगीत विद्यालय ने महिलाओ के लिये घरगुती सुरक्षा इस विषय पर ऑनलाईन वेबीनार के जरीये प्रशिक्षण जनजागृती कार्यशाला एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संगीत विद्यालय  के निर्देशक श्री विलास पुजारी एवं संचालिका अनुपमा भोजराज इनकी प्रमुख उपस्थिती मे संपन्न हुआ। 

प्रमुख वक्ता एवं मार्गदर्शन अस्तित्व फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष श्री प्रकाश हेडाऊ ने किया, इन्होने अपने मार्गदर्शन मे रसोईघर मे ईस्तेमाल होनेवाली रसोईगॅस, तेल, बिजली के उपकरण, फ्रिज, आदी विवीध प्रकार के अन्य साधन जिसके सही ईस्तेमाल न होने से एवं रखरखाव से होने वाली दुर्घटनाये और बचाव, आग लगने पर या एलपीजी लिक होनेपर ली जानेवाली सावधानीया आदी के बारे मे जानकारी दी और सवाल जवाब से सहभागीयो को संतुष्ट किया। इस वेबीनार का संचालन अभियंता रेवती बढघे और आभार विद्या सोरते ने किया, कार्यक्रम ने ३२ महिलाये एवं पुरूषो ने सहभाग लिया।

सामाजिक 5007229502544342065
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list