Loading...

नागपुर की डायनामिक महिलाओं ने बताएं अपनी सफलता के राज


सिंधी युवाओ को मिलेगी प्रेरणा


नागपुर। शहर की तीन बेहद सफल और डायनामिक महिलाओ ने अपनी जिंदगी में मिली सफलता के राज विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा आयोजित जेंटलमैन शो में बताकर देश विदेश के हजारों युवाओ को बेहद प्रभावित किया। विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि नागपुर की तीन बेहद प्रभावशाली महिलाएं जो वीएसएसएस की पदाधिकारी भी है और जिन्होंने अपने बल पर जीवन की ऊंचाई में पहुच नाम कमाया है और सिंधी समाज को गौरवाविन्त किया है। उन्होंने जेंटलमैन शो में अपने जीवन के सफलता के रहस्य बता कर प्रभावित किया। 

तीन महिलाओं में डॉ रिचा सुगंध जो कि डेंटिस्ट होने के बावजूद सिंधी समाज मे बेहद प्रख्यात है। उन्होंने मिसेज इंडिया का ताज मिला है। एंकरिंग के साथ इवेंट मैनेजर में बेहद प्रवीणता प्राप्त है। बॉलीवुड के एक्टरों के साथ अनेक शो किये है। अपनी एंकरिंग से सभी को बेहद मंत्र मुग्ध किया है। उन्होंने बताया कि अगर जिंदगी में कुछ करने का जज्बा हो तो किसी भी ऊंचाई को पा सकते है। 

नारी किसी से कम नही है। वह पुरुषो से भी बढ़कर कार्य कर सकती है, सिर्फ मन मे जज्बा होना चाहिये। उन्होंने बताया कि उनके कार्यो से उन्हें बहुत सारे अवार्ड मिल चुके है। जिंदगी में वह बहुत ऊंचाईयो तक पहुचने के लिए सच्चाई ईमानदारी और परिश्रम कर आगे बढ़ने का जुनून रखती है। 

श्रीमती मेघा कपूर आमेसर ने भी अपने संघर्षो अथक परिश्रम के बाद मिली सफलताओ के बारे में बताकर सभी का दिल जीत लिया। बचपन गरीबी में बीता, मौसी को देख वह ब्यूटिशन का कार्य सीखी, पढ़ाई में उनकी दिलचस्पी कम थी, वह ऐसा कार्य करना चाहती थी कि वह समाज की और लोगो की सेवा कर सके। उन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य मानवता की सेवा को रखा। 

शादी के बाद जब अपने ससुराल आयी तो एक साल घर मे गृहणी बन कार्य किया लेकिन वह उनकी मंजिल नही थी। ससुराल में ब्यूटिशन के कार्य को हीन समझते थे।लेकिन उनको विश्वास में लेकर अपने घर ब्यूटिशन का कार्य और 18 से 55 साल की महिलाओं को रोजगार मिले ब्यूटिशन का इंस्टिट्यूट शुरू किया और आज उनके इंस्टिट्यूट को सरकारी मान्यता मिल चुकी है। 

पूरे नागपुर और विदर्भ में उनका इंस्टिट्यूट प्रथम स्थान पर है। उन्हें ढेर सारे अवार्ड से नवाजा गया है। सेलिब्रिटी करिशमा तन्ना द्वारा उनके कार्यो के लिए भव्य अवार्ड से सम्मानित किया गया है। आज वह समाज के लिए करने का जज्बा रखना चाहती है। इसीलिए उनका नागपुर में इस कार्य हेतु स्कूल खोलने का संकल्प है इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सहयोग की अपेक्षा रखती है। उन्होंने बताया कि प्रताप मोटवानी ने मुझे विश्व सिंधी सेवा संगम में महाराष्ट्र महिला सचिव पद देकर समाज के कार्य हेतु प्रोत्साहित किया है। अब वे समाज के बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कार्य करेंगी। 

तिसरी डायनामिक महिला रीना डॉ महेश कृपलानी जो कि बेहद ही शिक्षित परिवार से है। नागपुर में लक्ष्य कृपलानी ट्यूटोरियल्स प्रथम से दसवी तक सीबीएसई और स्टेट के संचालित करती है। उनका संकल्प बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर उन्हें उच्च शिक्षित बनाने के लिए सेवा कार्य कर रही है। श्रीमती रीना कृपलानी नागपुर शहर के प्रख्यात सर्जन डॉ महेश कृपलानी की धर्मपत्नी है। उनके बेटे बेटी और बहू तीनो प्रख्यात विशेषज्ञ चिकित्सक है। 

उनके जीवन का संकल्प है बच्चों को उच्च शिक्षा देने हेतु प्रोत्साहन देना। उन्होंने भी मोटवानी का आभार माना वीएसएसएस महाराष्ट्र महिला उपाध्यक्ष पद देकर समाज की सेवा का अवसर दिया। उन्होंने अंत मे कोरोना महामारी से बचाव हेतु मेडिटेशन करवाया। अमृता दुदिया ने बेहतरीन अंदाज होस्टिंग की। अमेरिका चिली के मोहन के सोनी ने सभी का स्वागत कर डायनामिक महिलाओ के विचार सुन बेहद सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने सभी का आभार माना।
शिक्षा 1276528004119454438
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list