Loading...

राजस्थान स्थापना दिवस पर आपणों राजस्थान : राजस्थान महोत्सव संपन्न



शरद बागडी को 'राजस्थानी रत्न संम्मान - २०२१' से अलंकृत

नागपुर/मुंबई। राजस्थान स्थापना दिवस समारोह राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'आपणों राजस्थान - राजस्थान महोत्सव' मै भारत हूँ संघ, जिनागम, मेरा राजस्थान व देश के संपूर्ण राजस्थानी समाज द्वारा पिछले १९ वर्षों से लगातार लिया जाता है, जिसमें देश विदेश से राजस्थान मुल से जुड़े सभी जाति के NRI, बुद्धिजीवी, पदाधिकारी सहभागी होते हैं।

इस वर्ष करोना महामारी के कारण २९ - ३० - ३१ मार्च मुंबई - कलकत्ता - दिल्ली - राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुम वर्चुअल मनाया गया।
अध्यक्ष विजय कुमार जैन, मुंबई व महामंत्री श्रीमती शोभा सादानी (अखिल भारतवर्षीय महिला माहेश्वरी महासभा) कलकत्ता, मंच संचालन श्रीमती निशा लढ्ढा कलकत्ता ने किया। उद्घाटन कर्ता व मार्गदर्शन श्री गोविंददेवजी गिरीजी महाराज (कोषाध्यक्ष श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ थे। 

प्रमुख अतिथि व वक्ता : श्रीमती राजश्री बिडला (आदित्य बिडला ग्रुप), ओमप्रकाश बिडला (लोकसभा अध्यक्ष), श्याम जाजू (भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), जोधराज लढ्ढा (अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा), राम नरेश सोनी यु. के. लंदन,  श्रीमती किरण लढ्ढा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - माहेश्वरी महिला संगठन), अरूण मुंदडा (Houston - USA) थे। 

जुम वेबिनार मंच पर विभिन्न प्रांतों प्रदेश के अखिल भारत माहेश्वरी संगठनो के पदाधिकारियों, वक्ताओं ने 'राजस्थान व मै भारत हूँ' पर अपने विचार, सुझाव प्रस्तुत किये। सर्व संम्मति से स्वामी श्री गोविंद देवजी गिरीजी महाराज को 'मै भारत हूँ' का ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। 

श्रीमती राजश्री बिडला ने अपने विचार प्रकट किये व शुभकामनाएं दीं। उपरोक्त सभी प्रमुख अतिथियों, विदेशों से राजस्थान मुल के बुद्धीजीवी, पदाधिकारियों द्वारा 

१) पानाचंद जैन (राजस्थान हायकोर्ट जज), 

२) श्रीमती लता लाहोटी (अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा) के साथ साथ ३) महाराष्ट्र नागपुर के लेखक व वरिष्ठ समाज सेवी शरद गोपीदासजी बागडी को 'राजस्थानी रत्न संम्मान २०२१' से अलंकृत व प्रशस्ति पत्र से संम्मानित किया गया। श्रीमती निशा लढ्ढा व विजयकुमार जैन ने शरद बागडी का परिचय दिया। शरदजी को ५ अंतरराष्ट्रीय, २९ राष्ट्रीय पुरस्कार ऐशिया प्राईड अंतरराष्ट्रीय अवार्ड २०२१ मिला है। 

शरद बागडी ने राजस्थान रत्न संम्मान स्वीकार करते अपने संबोधन मे कहा 'मै भारत हूँ, मेरा परिवार भी भारत है के साथ कहा भारत मे मातृदेवो भवो, पितृदेवो भवो, गुरु देवो भवो के साथ संयुक्त परिवार' की भावना के साथ जीना जरूरी है। शरद बागडी ने अपने को मिला राजस्थान रत्न संम्मान २०२१ अपने बाबुजी स्व. गोपीदासजी बागडी व मम्मी स्व. केशरदेवी बागडी को समर्पित किया। 

लोकसभा अध्यक्ष मा. ओमप्रकाश बिडला व राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रत्यक्ष शामिल नहीं हो सकने से अपनी बधाई व शुभकामनाएं प्रैशित की। श्रीमती निशा लढ्ढा कलकत्ता ने तीन दिनों तक बहुत कुशलता से मंच संचालन किया।

समाचार 2872160625277088718
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list