Loading...

प्लाजमा दान करने वाला जीवनदाता : महेन्द्र बतरा

                                                                                           



पंजाबी समाज में चलेगा अभियान 
                                                                                                                                                                                          

नागपुर। कोरोना संक्रमण का दूसरा दौर खतरनाक साबित हो रहा है. अस्पतालों में संक्रमितों की भीड़ बढ़ रही है. मरीजों के ईलाज के लिए तमाम दवाओं के अलावा प्लाजमा थैरेपी का भी उपयोग किया जा रहा है जो कि कारगर साबित हो रही है. रक्तदान के क्षेत्र में सेवारत समाजसेवी नरेंद्र सतीजा ने बताया कि प्लाजमा की मांग बेतहाशा बढ़ रही है. यह प्लाजमा कोरोना संक्रमित होकर ठीक हो चुके व्यक्ति का ही लेना होता है. 

जो व्यक्ति 3 माह पहले कोरोना से संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं वे प्लाजमा दान कर सकते हैं. हालांकि इससे पहले एंटी बाडी टेस्ट भी करना जरूरी होता है. सही रिपोर्ट आने के बाद ही प्लाजमा डोनेशन की प्रक्रिया की जा सकती है. निश्चित रूप से शहर में सिंधु युवा फोर्स के अध्यक्ष गुड्डू केवलरामानी द्वारा इस दिशा में अनुकरणीय प्रयास किए जा रहे हैं. संतरानगरी में यह सुविधा केवल लाईफ लाईन ब्लड बैंक और डा हेडगेवार ब्लड बैंक के पास उपलब्ध है. 

गौरतलब है कि लाईफ लाईन ब्लड बैंक के निदेशक डॉ हरीश वरभे ने प्लाजमा डोनेशन के क्षेत्र में मिसाल कायम की है. इस प्रक्रिया हेतु सबसे ज्यादा जरूरी है प्लाजमा डोनर इस हेतु तैयार हों. दरअसल यह प्रक्रिया भी रक्तदान जैसी ही है लेकिन इसमें अपेक्षाकृत अधिक समय लगता है. प्लाजमा दान करने वाले को कोई नुकसान नहीं होता है अपितु वह दूसरे को जीवनदान देता है. 

यह केवल दान नहीं अपितु हमारी जिम्मेदारी है कि प्लाजमा दान कर मानव सेवा का दायित्व निभायें. सामाजिक संस्थाएं भी इस दिशा में सहयोग कर सकती हैं.                                                                


तैयार है पंजाबी समाज                                                      

हाल ही में पंजाब सेवा समाज द्वारा निशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 180 लोगों को टीका लगाया गया. इस प्रकल्प के संयोजक महेन्द्र बतरा ने बताया कि वे प्लाजमा डोनेशन के कार्यक्रम हेतु तत्पर हैं. इस हेतु एक अभियान चलाकर पंजाबी समाज के ऐसे व्यक्तियों को जो कोरोना की जंग जीत चुके हैं, प्लाजमा डोनेशन हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि दूसरों की जान बचाई जा सके. यह तो मानव सेवा का सर्वश्रेष्ठ कार्य है. लाईफ लाईन ब्लड बैंक के निदेशक डॉ हरीश वरभे ने भी इस कार्यक्रम हेतु समुचित सहयोग देने का आश्वासन दिया है.
स्वास्थ्य 594573594694853152
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list