Loading...

वीएसएसएस महिला टीम ने इको फ्रेंडली रंगों से मनाई होली




बहनों ने प्यार और सदभावना का दिया संदेश


नागपुर। कोरोना और लॉक डाउन के चलते पूर्व नागपुर वीएसएसएस महिला टीम ने इको फ्रेंडली रंगों से होली सादगी से मनाते हुए प्यार और सदभावना का संदेश देते हुए कहा। 


अध्यक्ष अर्चना छाबरिया और वरिष्ठ उपाध्यक्ष हितिशा मुलतानी ने कहा कोरोना महामारी होलिका के साथ दहन हो जिसने पूरे विश्व को प्रताड़ित कर दिया है। विश्व मे सभी का कल्याण हो यह संकल्प कर बहनो ने होली का संदेश देकर आपस मे प्यार का रिश्ता कायम कर होली में सभी पुराने दुख दर्द भूल कर आगामी दिनों में चेतना उत्साह और स्फूर्ति लाकर खुशी कायम करेंगे। 


होली स्नेह मिलन में सभी बहनो में अर्चना छाबरिया, हितिशा मुलतानी, कोमल चंदवानी, कंचन चंदवानी, मीत चावला, भावना दयानी रूपा तनवानी, हेमा मोटवानी, पूनम मोटवानी, जूही अनवानी, रितिका भोजवानी, सिमरन दुहलानी, भावना बदलानी, रूही मोटवानी, जिया छाबरिया, रिषिका छाबरिया, संगीता किशनानी ने मिल कर होली पर्व की खुशियों को बटोरा, अंत मे सिंधी गिहर खाकर होली की सभी को शुभकामनाएं देते हुए पर्व मनाया।
पर्यावरण 7959669141304281282
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list