Loading...

विश्व सिंधी सेवा संगम की नागपुर महिला टीम ने बच्चों को बांटी त्योंहारिक सामग्रियां



नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम नागपुर शहर महिला टीम ने आज नागपुर में बस्तियों में जाकर होली पर्व के पूर्व करीब 75 जरूरतमंद बच्चों को पिचकारी, गुलाल, फ्रूट, चॉकलेट केक और खाने के पैकेट वितरित किये। 


महासचिव पूजा मोरयानी ने बताया कि गरीब और जरूरतमंद बच्चों के पालक कोरोना और लॉक डाउन में बच्चों को त्योंहार खेलने और मिठाई सहित नाश्ता चॉकलेट खिलाने में सक्षम नही होते है। 

अतः विश्व सिंधी सेवा संगम नागपुर महिला टीम ने ऐसे बच्चों के चेहरों पर खुशिया लाने का प्रयास किया है। बच्चों को त्योहार मनाने के लिए सामग्री और स्वादिष्ट व्यंजन देकर आदर्श प्रस्तुत किया है। उनके साथ इस मानवीय कार्य मे महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एड मीरा भमभवानी भी सम्मिलित हुई। 

टीम के अन्य पदाधिकारी नीता जेसवानी, साक्षी लालवानी, नीति जेसवानी, वंशिका केसवानी, स्वाति आहूजा, मंजू पंजवानी, हर्षा गेहानी, विधि मोटवानी, लीना खुशालानी मोहिनी भागवानी सभी ने बच्चों को स्नेहपूर्वक समस्त सामग्री वितरित की। 

बच्चों को होने वाली खुशी को देख पूरी महिला टीम प्रफुल्लित हुई। मासूम बच्चों के चेहरों पर खुशी देख सभी को आत्मिक सुख प्राप्त हुआ।

सामाजिक 3620405548774107507
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list