Loading...

कोविड अस्पताल में उपलब्ध बेड की दी जाएगी जानकारी : महापौर



नागपुर। शहर में लगातार कोरोना का आंकडा बढ़ता जा रहा है। यहां तक कि मेडिकल और मेयो सहित तमाम सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। किंतु बाधित होने के बाद से स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने तक की जानकारी अधिकांश सामान्य व्यक्ति के पास नहीं होने से लोगों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। 

इस तरह की वास्तविकता उजागर होते ही महापौर दयाशंकर तिवारी और मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. ने कोरोना नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया। साथ ही बाधितों को परेशानी न हो इसके लिए सरकारी अस्पतालों सहित निजी अस्पताल में रिक्त बेड की जानकारी नियंत्रण कक्ष से उपलब्ध कराने के कई निर्देश अधिकारी और कर्मचारियों को दिए गए। 

स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भुवनेश्वरी एस. अति. आयुक्त जलज शर्मा, राम जोशी और संजय निपाने उपस्थित थे। एम्बुलेंस, औषधापचार सहित सब पता चलेगा कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के बाद देर से ही सही किंतु लोगों को हो रही परेशानी और मिल रही शिकायत के बाद व्यवस्था को चुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। 

अब ने केवल बीमारी और इससे संबंधित उपचार बल्कि नियंत्रण कक्ष से एम्बुलेन्स, औषधोपचार, आवश्यक पड़ने पर शववाहिका और अन्य जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी। महापौर ने कहा कि कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के कारण लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है। लोगों में संभ्रम और भय को निकालने के लिए नियंत्रण कक्ष एक आधार के रूप में होना चाहिए। 

लोगों में कोई भी संदेह हो, उसका निराकरण कक्ष के माध्यम से होना चाहिए। अब कोरोना नियंत्रण कक्ष से विधानसभा क्षेत्र के आधार पर और जोनल स्तर पर पूछताछ करने के बाद समीप के कोविड अस्पताल में उपलब्ध बेड की जानकारी दी जाएगी। साथ ही रिक्त बेड की वास्तविक जानकारी भी कोरोना केंद्र से देने के सूचना महापौर और आयुक्त राधाकृष्णन बी. ने अधिकारी और कर्मचारियों को दी। 

जोन: लक्ष्मीनगर २२४५०५३, धरमपेठ २५६५५८९/२५६५५२०, हनुमाननगर २७५५५८९, धंतोली २४६५५९९, नेहरूनगर २७०२१२६,  गांधीबाग २७३९८३२/२७३९९००, सतरंजीपुरा २९५८२३५, मो.नं. ७०३०५७७६५०, लकड़गंज २७३७५९९, आसीनगर २६५५६०५, मंगलवारी २५९९९०५/२५९६९०४, केंद्रीय नियंत्रण २५६७०२१/२५५१८६६ इन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

स्वास्थ्य 23821699710752020
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list