Loading...

इतवारी से रीवा ट्रैन शुरू होने का स्वागत



लंबे अरसे बाद मांग हो रही है पूरी : मोटवानी

नागपुर। पूर्व नागपुर वासियों के लिए खुशखबरी है कि जल्दी ही इतवारी से गोंदिया नैनपुर जबलपुर कटनी सतना होकर प्रतिदिन ट्रैन शुरू होने वाली है जिससे नागपुर वासियों को नए साल की बढ़िया सौगात मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ZRUCC सदस्य प्रताप मोटवानी ने बताया काफी वर्षो से उपरोक्त मांग पूरी होने से व्यापारियो सहित सभी वर्गों में बेहद खुशी का वातावरण रहा। 

इतवारी स्टेशन से नई ट्रेन चलाने की मांग पूरी होने से पूर्व नागपुर में इतवारी स्टेशन का महत्व बढेगा।मोटवानी ने बताया सबसे ज्यादा तो खुशी की बात है इसके पूर्व इटारसी होकर जबलपुर कटनी सतना रीवा में यात्रा करने का समय कम लगेगा। 

नागपुर गोंदिया से अब जबलपुर नैनपुर,बालाघाट कम समय पर पूरा होंगा और उपरोक्त शहर अब नागपुर से जुड़ जाएंगे। नागपुर से इलाहाबाद रीवा का सफर सरल हो जायेगा। साथ ही जबलपुर से चंद्रपुर 8 घंटे में नई ट्रेन भी शुरू होने जा रही है।जबलपुर से गोंदिया मात्र 5.25 घंटे में पहुचेंगी। 

ZRUCC सदस्य प्रताप मोटवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी और रेलवे मंत्री पियुष गोयल का आभार मिला है। इस दोनों ट्रेन के शुरू होने से व्यापारियो सहित यात्रियों को बेहद लाभ होंगा। कई वर्षों की मांग पूरी होने से खुशी का वातावरण बना है, इतवारी स्टेशन का महत्व बढेगा।

यातायात 8140544706463828642
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list