Loading...

शर्मा का व्यक्तित्व प्रेरणादायक : डॉ.शम्भू पंवार




संचेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शर्मा का जन्मदिन उत्सव के रूप में मनाया


नागपुर/नई दिल्ली। देश की प्रतिष्ठित संस्थान राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार व शिक्षविद ब्रजकिशोर शर्मा जी के जन्मदिवस को संचेतना परिवार ने उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया।इस उत्सव के आयोजक डॉ. प्रभु चौधरी राष्ट्रीय महासचिव रहे। और संयोजक तथा संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता शिक्षाविद, साहित्यकार डॉ.मुक्ता कान्हा कौशिक ने शानदार स्लाइड प्रदर्शन करते हुए ब्रजकिशोर शर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्लाइड के जरिये बहुत ही सुंदर रूप में प्रदर्शित कर उत्सव को शानदार बना दिया। 

क्रार्यक्रम का प्रारंभ पूर्णिमा कौशिक की समुधर मां सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से हुवा। स्वागत उद्बबोधन डॉ. प्रभु चौधरी ने दिया। विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध लेखक व आलोचक प्रो. शैलेन्द्र कुमार शर्मा उज्जैन ने  ब्रजकिशोर शर्मा को एक आदर्श शिक्षक व उनके जीवन को बहुत ही प्रेरणादायक  बताया। मुख्य वक्ता कौशल कुमार पाण्डेय (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी इन्दौर) ने श्री शर्मा को कुशल व्यकित्व के धनी और एक अच्छे शिक्षक के रूप में रहें बताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना। 

मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अंतरराष्ट्रीय अवार्डी, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शंभू पंवार ने बी के शर्मा को समाज के लिए एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताया। इस अवसर पर उन्होंने श्री शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को सार्थक रूप प्रदान करने की घोषणा करते हुए जन्मदिवस बधाई दी। 

विशिष्ट अतिथि मुख्य कार्यकारी शिक्षाविद डॉ. शहाबुद्दीन नियाज़ मुहम्मद शेख़, पुणे ने कहा बी के शर्मा को सेवा, स्नेह, समर्पण, सदाचार, संवेदनशीलता, सहनशीलता व सकारात्मकता से सरोबार विशाल व्यक्तित्व के धनी बताया। 

वरिष्ठ साहित्यकार हरेराम बाजपेयी, इंदौर, श्रीमती सुवर्णा जाधव, सीमा मिश्रा ने श्री शर्मा को सरल, सहज, आदर्शवादी बताया। श्रीमती लता जोशी मुम्बई ने ‌जन्मदिवस पर दीपों से स्वागत हुए कविता की प्रस्तुति दी। डॉ.रश्मी चौबे, गाजियाबाद  ने बहुत जी शानदार कविता की प्रस्तुति दी - प्रभु आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते हैं, श्री किशोर जी संस्था का नाम हो रहा है।
स्वर्ण ... पतवारों से, संचेतना की नाव चल रही है,

राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष  ब्रजकिशोर शर्मा ने जन्मदिवस को इतना स्मरणीय ओर यादगार बनाने पर सभी का आत्मिक आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता शिक्षाविद डॉ मुक्ता कान्हा कौशिक ने शानदार संचालन करते हुवे 'ईश्वर सत्य है, सत्य ही शिव है, शिव ही सुंदर है', भजन प्रस्तुत किया। 

समारोह में डॉ आशीष नायक धमतरी,डॉ प्रवीण बाला,पंजाब, डॉ शिवा लोहरिया, श्री राम शर्मा इन्दौर, डी. पी. शर्मा, डॉ ममता झा मुबंई, मनीषा ठाकुर एवं ब्रजकिशोर शर्मा परिवार सहित उपस्थित रहे।
सम्मान 5127441608080642080
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list