विश्व सिन्धी संगम द्वारा गरीब परिवारों के विद्यार्थियों हेतु सहकार्य
https://www.zeromilepress.com/2021/01/blog-post_299.html
नागपुर। विश्व सिन्धी सेवा संगम नागपुर शहर की ओर से नागपुर में कोरोना काल मे कई गरीब परिवारों पर आर्थिक संकट की वजह से विद्यार्थियों की पढाई हेतु संकट की स्तिथि का निर्माण हुआ है, इस विषय को ध्यान मे रखते हुए विश्व सिन्धी सेवा संगम महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के मार्गदर्शन में बाबानानक सिन्धी हिन्दी विद्यालय में विद्यार्थियों की विशेषकर कन्याओ की फीस संस्था की और से देकर सर्व शिक्षा अभियान मे सहयोग दिया गया।
इस अवसर पर विश्व सिन्धी सेवा संगम विदर्भ के अध्यक्ष नरेश जुम्मानी, नागपुर के सचिव महेश ग्वालानी, प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस प्रकल्प के प्रायोजक विश्व सिन्धी सेवा संगम महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष प्रदीप पंजवानी द्वारा सहकार्य किया।
इस कार्य की सराहना करते हुवे विद्यालय की मुख्याध्यापिक श्रीमती बजाज ने कहा इस कार्य से कई विद्यर्थियों को पढ़ने का अवसर मिलेगा एव भविष्य में विद्यार्थी पढ लिख कर अपने उज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे। इस कार्य हेतु संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजू मनवानी ने बहुत बहुत बधाई दी एवं विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के टीचर उपस्थित थे।